IND vs PAK: कोच से लेकर कप्तान तक, T20 विश्वकप के बाद भारतीय टीम में हुए हैं ये बदलाव; पाकिस्तान में...

एशिया कप 2022 का श्रीगणेश होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज होगा।

नई दिल्ली, 26 अगस्त: एशिया कप 2022 का श्रीगणेश होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज होगा। वहीं एशिया कप के दूसरे दिन यानी 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले से पहले दोनों टीमें टी20 विश्वकप 2021 में भिड़ी थीं। 24 अक्टूबर 2021 को दुबई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब दोनों ही टीमों में कई बदलाव आ चुके हैं। भारतीय टीम के कप्तान और कोच दोनों ही बदल चुके हैं। वहीं दोनों टीमों के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं।

रवि शास्त्री थे तब भारत के कोच

रवि शास्त्री थे तब भारत के कोच

पिछले साल के आखिरी में खेले गए टी20 विश्वकप के दौरान रवि शास्त्री भारतीय टीम के हेड कोच थे। टूर्नामेंट के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। उनके बाद राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया था। हालांकि द्रविड़ की कोरोना रिपोर्ट अभी पॉजिटिव है, ऐसे में एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को एशिया कप 2022 के लिए भारत का अंतरिम हेड कोच बनाया गया है। वहीं पाकिस्तान के हेड कोच अभी सकलैन मुश्ताक ही हैं।

विराट कोहली थे भारत के कप्तान

विराट कोहली थे भारत के कप्तान

टी20 विश्वकप 2021 के दौरान विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान थे। टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। कोहली की कप्तानी में भारत पहली बार पाकिस्तान से किसी विश्वकप इवेंट में हारा था। इसके बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी। हालांकि पाकिस्तान ने अपने कप्तान नहीं बदले हैं। बाबर आजम अभी भी पाक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

पाकिस्तान ने बदले ऑलराउंडर

पाकिस्तान ने बदले ऑलराउंडर

पाकिस्तान ने भले ही कोच और कप्तान न बदले हों पर एशिया कप के लिए उन्होंने ऑलराउंडर बदल दिए हैं। टी20 विश्वकप 2021 में जहां पाकिस्तान मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक और इमाद वसीम के साथ मैदान पर उतरा था वहीं अब टीम में शादाब खान और आसिफ अली को जगह मिली है। दूसरी ओर भारत ने ऑलराउंडर में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम में हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा को ही शामिल किया गया है।

इन तेज गेंदबाजों की कमी खलेगी

इन तेज गेंदबाजों की कमी खलेगी

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को अपने मुख्य तेज गेंदबाज की कमी खलेगी। जसप्रीत बुमराह और शाहीन शाह अफरीदी दोनों ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि शाहीन टीम के साथ यूएई गए हैं। टी20 विश्वकप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती भारतीय गेंदबाजी का हिस्सा था जो एशिया कप में नजर नहीं आएंगे।

टी20 विश्वकप 2021

टी20 विश्वकप 2021

  • टी20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
  • भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग 11: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
एशिया कप 2022 के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं

एशिया कप 2022 के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान। रिजर्व खिलाड़ीः श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।
  • पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+