'मर मिटूंगा मगर ऐसा नहीं होने दूंगा', देश के लिए शहीद होने को तैयार ये क्रिकेटर, सामने आया वीडियो
India Pakistan Sajid Khan: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर से अपने चरम पर पहुंच गया है। हाल ही में यानी 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' नामक अभियान चलाकर पाकिस्तान को जोरदार प्रतिक्रिया दी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर पाकिस्तान में खलबली मचा दी।
क्रिकेटर्स भी दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं (India Pakistan Sajid Khan)
इस घटना के बाद दोनों देशों के क्रिकेटर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पाकिस्तान के लगभग सभी क्रिकेटर और पूर्व खिलाड़ियों का सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। इस तनाव के बीच पाकिस्तान के क्रिकेटर अजीबोगरीब वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर साजिद खान का एक वीडियो इस बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

साजिद खान का वीडियो वायरल
साजिद खान का इस वीडियो में पाकिस्तान का झंडा मैदान पर लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि मर मिटूंगा मगर ऐसा नहीं होने दूंगा। साजिद खान ने पाकिस्तान के लिए 12 टेस्ट मैचों में 59 विकेट ले चुके हैं। उनके इस वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फैंस लगातार उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पाकिस्तानी हमलों को भारत ने किया नाकाम
बता दें कि पाकिस्तान ने बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को भारत के कई शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट्स से निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना ने अपनी तत्परता और सटीकता से अधिकांश हमलों को विफल कर दिया। पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट्स और दर्जनों मिसाइलों को भारतीय वायुसेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया। भारत की सेना ने पाकिस्तान के शहरों में भी पलटवार करते हुए करारा जबाव देने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications