Virat Kohli की जगह इन धुरंधरों को मिल सकता है मौका, इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार परफॉर्मेंस की उम्मीद

Who replace Virat Kohli in test format: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। विराट कोहली ने साल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। अब वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का मूड बना चुके हैं। कप्तान रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली का टेस्ट छोड़ना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।न्यास

विराट कोहली लेने वाले हैं संन्यास (Who replace Virat Kohli in test format)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली भी जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो विराट कोहली की जगह भरने का सवाल सबसे अहम बन जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस पर विचार कर रहा है और फिलहाल उन्होंने विराट कोहली को अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा है।

cricket 1

करुण नायर

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में मौका नहीं मिला है। करुण नायर घरेलू क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक बनाने के बावजूद वह लंबे समय तक इस फॉर्मेट में जगह नहीं बना सके। टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने के बाद ऐसा लग रहा था कि वो टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से खूब पहचान बनाई है। उनके शॉट खेलने का तरीका और तकनीकी उन्हें एक बेहतरीन बल्लेबाज बनाता है। उनकी स्वाभाविक बल्लेबाजी के कारण वे मुश्किल हालात में भी सहजता से रन बनाते हैं। उनका शांत और सटीक खेल उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए भी परफेक्ट बनाता है। यदि उन्हें मौका मिलता है, तो वे टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का लोहा मनवाया है। घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है, जिसमें उन्होंने कई मैचों में निर्णायक पारियां खेली हैं। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में उन्हें मौका दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+