IND vs AUS: भारत के टॉप चार बल्लेबाज लौटे पवेलियन, गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बरपाया कहर

IND vs AUS: ब्रिस्बेन के गाबा में चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत की स्थिति खराब कर दी। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट पर 51 का स्कोर बनाया। क्रीज पर केएल राहुल 33 और रोहित शर्मा बिना कोई विकेट गंवाए खड़े थे।

बारिश ने मामला खराब कर दिया। भारतीय टीम को एक तरह से बरसात ने बचा लिया। तीसरे सेशन में जल्दी विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही टीम इंडिया को बारिश आने से थोड़ी राहत मिली। हालांकि चारों बड़े विकेट टीम इंडिया ने गंवा दिए और खेल में दो दिन बचे हैं।

ind and aus

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 445 रनों के कुल स्कोर पर समाप्त हुई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह में 6 विकेट अपने नाम किये। यहाँ से पहली पारी में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। यशस्वी जायसवाल एक बार फिर से मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए।

उनके आउट होने पर भी मामला नहीं रुका। गिल 1 और विराट कोहली 1 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। चौथा झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। वह 9 रन के निजी स्कोर पर पैट कमिंस का शिकार बन गए। इस तरह भारत ने अपने 4 बड़े विकेट गंवा दिए।

भारतीय टीम अब पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 394 रन पीछे है। दो दिनों का खेल बाकी है और ऑस्ट्रेलिया के पास जीतने का मौका रहेगा लेकिन बारिश मामला खराब कर रही है। आज भी बारिश के कर्ण खेल में बाधा उत्पन्न हुई थी। आने वाले दिनों में भी ऐसा हो सकता है।

गेम के चौथे और पांचवें दिन बारिश का पूर्वानुमान है। अगर ऐसा होता है, तो भारत की हार बच सकती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया को निराशा हाथ लगनी है। देखना होगा कि चौथे दिन के खेल में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में कितने रन बना पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+