World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब है? जानिए कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव

India vs Sri Lanka, 33rd Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 33वें मैच में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला दो नवंबर को मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम जीत का छक्का लगाने के बाद इस मुकाबले में उतरने के लिए तैयार है।

भारत और श्रीलंका का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक कुल 167 मैचों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान भारत ने 98 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका 57 मौकों पर विजयी हुआ है। दोनों टीमों के बीच 11 मैच बिना नतीजे के खत्म हुए और 1 मैच टाई पर खत्म हुआ।

team india

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच अपनी समान उछाल और गति के कारण बल्लेबाजों को मदद करती है। यही कारण है कि इस पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। गेंदबाजों को यहां विकेट निकालने के लिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

भारत-श्रीलंका का मैच कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव
भारत बनाम श्रीलंका का मैच भारतीय टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों के माध्यम से लाइव प्रसारित होगा। भारतीय दर्शक डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इन मैचों की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया दिग्गज मेटा ने इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक और थ्रेड्स पर विश्व कप 2023 कवरेज के लिए आईसीसी के साथ साझेदारी की है। मैच 2 बजे शुरू होगा।

भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

श्रीलंका टीम: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+