IND vs NZ: सेमीफाइनल में पहले बैटिंग यानी इंडिया की जीत पक्की, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

India vs New Zealand, 1st Semi-Final: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत की कोशिश न्यूजीलैंड के सामने एक बड़ा स्कोर बनाने की होगी। भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों पर शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में प्रहार करना शुरू कर दिया।

भारतीय टीम की जीत पक्की: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम का पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड अच्छा रहा है। साल 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वनडे वर्ल्ड कप में जीत हासिल की थी। वहीं साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाद में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में बाद में बल्लेबाजी की थी। जिसमें उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करना शुभ संकेत है।

India vs New Zealand 1

रोहित की जबरदस्त बल्लेबाजी: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल गजब की लय में दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक तेज तर्रार शुरुआत दिलाने का काम किया है। भारत-न्यूजीलैंड के खिलाफ 350 से अधिक का स्कोर बनाना चाहेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को एक हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। ऐसे में यहां पर भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरना चाहेंगे।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+