World Cup 2023: वर्ल्ड कप टीम में बदलाव को लेकर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा अपडेट

World Cup 2023: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। आईसीसी की गाइलाइट्स के आनुसार आज यानी 28 सितंबर तक हर किसी टीम के पास बिना आईसीसी की परमिशन के स्क्वॉड में बदलाव करने का मौका होगा, ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि भारतीय वर्ल्ड कप स्क्वॉड में आज बदलाव हो सकते हैं, जिसे लेकर भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

टीम में बदलाव को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा कि, 'अभी तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। हमें अधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा। एनसीए अजित अगरकर और सेलेक्टर्स के साथ संपर्क में हैं। इसलिए मैं इस पर कोई बयान नहीं दूंगा। अगर कोई बदलाव होता है तो उसकी जानकारी दे दी जाएगी।

Rahul Dravid

भारत के कोच राहुल द्रविड़ इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि चोट से वापसी कर रहे जसप्रीत बुमरा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को एक सप्ताह में शुरू होने वाले एकदिवसीय विश्व कप से पहले पर्याप्त समय मिल सकता है।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दो मैचों- मोहाली और राजकोट में अपने पूरे ओवरों की गेंदबाजी की, लेकिन सीरीज के समापन वाले तीसरे वनडे में थोड़े महंगे साबित हुए।

द्रविड़ ने अश्विन को लेकर कहा कि, '(अश्विन के लिए), जिस तरह से उन्होंने पहले दो मैचों में गेंदबाजी की, उसे देखकर वाकई अच्छा लगा। केएल ने भी पूरे 50 ओवरों तक सही कीपिंग की, वह लगभग 6-7 महीनों के बाद आ रहे हैं। भारतीय कोच ने कहा कि, 'श्रेयस ने पिछले कुछ मैचों में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। हम जानते हैं कि हमें सुधार करते रहना होगा, लेकिन हमें उम्मीद है कि हम इस लय को विश्व कप में भी बरकरार रखेंगे।'

दरअसल, ऑफ स्पिनर आर अश्विन को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम में शामिल किए जाने से अटकलें तेज हो गई थीं कि उन्हें अंतिम विश्व कप टीम में शामिल किया जा सकता है। सभी टीमों को गुरुवार तक अपनी विश्व कप टीम फाइनल करनी है। द्रविड़ ने संकेत दिया कि अक्षर पटेल को 15 सदस्यीय टीम में बरकरार रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+