IND vs BAN: सट्टेबाजी ऐप को लेकर Gautam Gambhir को पड़ी फटकार, फैंस ने जमकर निकाली भड़ास
भारत के हेड कोच गौतम गंभीर की अपने ट्विटर पर एक फैंटेसी क्रिकेट ऐप का एडवर्टाइजमेंट करने के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना की गई। भारतीय टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने रियल 11 के लिए एक विज्ञापन पोस्ट किया और उनके ट्वीट के कुछ ही मिनटों के भीतर कई लोगों ने उन्हें 'बेटिंग ऐप' का प्रचार करने के लिए आड़े हाथों लिया।
गंभीर ने ट्विटर पर लिखा कि, 'उम्मीद है कि भारत बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में भी अपना दबदबा बनाए रखेगा। रियल 11ऑफिशियल के साथ तीन मैचों की सीरीज का आनंद लें। हां/नहीं में अपनी राय शेयर करें और तुरंत नकद पुरस्कार प्राप्त करें।'

फैंस ने की गौतम गंभीर की आलोचना
ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म अब एक वैधानिक चेतावनी के साथ आते हैं कि वे लत का कारण बन सकते हैं और यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और ऐप का जिम्मेदारी से उपयोग करें। कई फैंस ने गंभीर की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने पान मसाला का विज्ञापन करने के लिए अन्य पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना की थी।
विज्ञापन को लेकर क्या बोले थे गंभीर?
न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में गंभीर ने कहा था कि, 'मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि कोई क्रिकेटर पान मसाला का विज्ञापन करेगा। यह घृणित और निराशाजनक है। इसलिए मैं कहता हूं, अपने रोल मॉडल को सावधानी से चुनें। वे क्या उदाहरण पेश कर रहे हैं?'
उन्होंने कहा कि, 'कोई भी व्यक्ति अपने नाम से नहीं, बल्कि अपने काम से पहचाना जाता है। करोड़ों बच्चे आपको देख रहे हैं। पैसा इतना महत्वपूर्ण नहीं है कि आप पान मसाला का विज्ञापन करके खत्म हो जाएं। पैसे कमाने के और भी कई तरीके हैं। ऐसी चीजें करने के बजाय आपके पास बड़ी तनख्वाह छोड़ने का साहस होना चाहिए।'
ये भी पढ़िए- ये क्रिकेटर मैदान के बाहर भी कर चुके हैं कमाल, प्रधानमंत्री बनकर संभाली देश की कमान
भारत के पास सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
हैदराबाद में तीसरे और अंतिम टी20 मैच में भारत बांग्लादेश से भिड़ेगा। भारत पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है और उम्मीद है कि वह बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर देगा।












Click it and Unblock the Notifications