Independence Day: 15 अगस्त को ऐसा रहा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, जानिए अब तक मिली है कितनी जीत

India Cricket Team Records on 15 August: भारतीय क्रिकेट टीम कई बार 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैदान पर मैच खेलने के लिए उतर चुकी है। 15 अगस्त 2024 को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने को तैयार है। आइए देखते हैं कि इस खास दिन पर टीम इंडिया ने कैसा प्रदर्शन किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 15 अगस्त को कई मैच खेले हैं, जिनमें से ज्यादातर टेस्ट मैच हैं।

15 अगस्त को 1952 में खेला था पहला मैच

भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली थी। इस दिन भारत ने अपना पहला मैच 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जो ड्रॉ रहा था। 2001 में, भारत ने श्रीलंका के खिलाफ़ टेस्ट मैच खेला और 10 विकेट से करारी हार का सामना किया। 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ एक और टेस्ट मैच में भारत एक पारी और 244 रन से हार गया।

India Cricket Team 1

श्रीलंक के खिलाफ मिली थी जीत

साल 2015 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ़ 151 रनों से जीत दर्ज की थी। साल 2021 में भारत ने स्वतंत्रता दिवस के दिन टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर जीत हासिल की। टेस्ट मैचों के अलावा भारत ने एक वनडे मैच भी खेला जो स्वतंत्रता दिवस पर समाप्त हुआ। 2019 में वेस्टइंडीज दौरे पर तीसरा वनडे 14 अगस्त को शुरू हुआ और भारतीय समय के अनुसार अगले दिन समाप्त हुआ। भारत ने डकवर्थ-लुईस पद्धति का उपयोग करके छह विकेट से जीत हासिल की।

जानिए कैसा रहा है प्रदर्शन

1952 - भारत बनाम इंग्लैंड (टेस्ट मैच - ड्रा)
2001 - भारत बनाम श्रीलंका (टेस्ट मैच - हारा)
2014 - भारत बनाम इंग्लैंड (टेस्ट मैच - हारा)
2015 - भारत बनाम श्रीलंका (टेस्ट मैच - जीता)
2021 - भारत बनाम इंग्लैंड (टेस्ट मैच - जीता)

भारत ने जीता टी-20 वर्ल्ड कप

भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बेहतरीन रहा है। भारत ने लंबे समय बाद आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारत ने अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+