अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ गए कई रिकॉर्ड, 14 ओवर में मैच खत्म कर भारत ने बनाए कई ऐतिहासिक कीर्तीमान

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में जिस अंदाज में जीत दर्ज की, उसने दुनिया भर की टीमों को अपनी बल्लेबाजी की ताकत का एहसास करा दिया। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 14वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इस जीत को ऐतिहासिक बना दिया। इस मुकाबले में भारत ने लक्ष्य का पीछा करने और अभिषेक ने छक्के लगाने के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए, जो काफी ख़ास है।

abhishek sharma

सबसे कम गेंदों में दूसरा रन चेज

भारत ने 199 रन का लक्ष्य 40 गेंद शेष रहते हासिल किया। पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 190 या उससे अधिक रन के सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए इससे ज्यादा गेंदें शेष रहने का रिकॉर्ड केवल एस्टोनिया के नाम है। उसने 2024 में साइप्रस के खिलाफ 192 रन का लक्ष्य 42 गेंद बाकी रहते हासिल किया था।

इस सूची में अब भारत दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 190 रन का लक्ष्य 37 गेंद बाकी रहते हासिल किया था। भारत के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि फुल मेंबर देशों में इतने बड़े लक्ष्य का इतनी जल्दी पीछा करने का नया रिकॉर्ड बना है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने दूसरी बार किया कमाल

दिलचस्प बात यह है कि फुल मेंबर देशों के बीच इससे पहले यह रिकॉर्ड भी भारत के नाम था। इसी साल रायपुर में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य 28 गेंद शेष रहते हासिल किया था। अब वेलिंगटन में उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 40 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज करके भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

अभिषेक शर्मा के 11 छक्के

अभिषेक शर्मा ने अपनी शतकीय पारी में 11 छक्के लगाए। भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 13 छक्के लगाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में भी अभिषेक ने 11 छक्के जड़े थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 छक्कों के साथ उन्होंने इस सूची में अपना नाम फिर दर्ज करा दिया। इस सूची में रोहित शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और ईशान किशन भी 10-10 छक्कों के साथ शामिल हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरी बार 10 या ज्यादा छक्के

अभिषेक शर्मा अब पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में कम से कम 10 छक्के लगाने का कारनामा तीन बार कर चुके हैं। इस सूची में उनसे आगे ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह हैं, जिन्होंने ऐसा पांच बार किया है। क्रिस गेल, आरोन फिंच और कुछ अन्य बल्लेबाज इस उपलब्धि को दो-दो बार हासिल कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+