India Champions Trophy 2025 Squad: वर्ल्ड कप से अलग होगी चैंपियंस ट्रॉफी की टीम? ये स्टार बन सकता है उपकप्तान
India Champions Trophy 2025 Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति आज मुंबई में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेगी। चयनकर्ताओं की बैठक के बाद कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर वानखेड़े स्टेडियम में मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
रोहित शर्मा ICC टूर्नामेंट में भारत की अगुआई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि स्टार जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल किया जाता है या नहीं।

ये स्टार बन सकता है उपकप्तान
बुमराह इन दिनों पीठ की चोट से जूझ रहे हैं, और घरेलू सीरीज के साथ-साथ दुबई और पाकिस्तान में आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए उनकी उपलब्धता पर सवालिया निशान हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के अगर बुमराह का चयन नहीं होता है तो हार्दिक पांड्या के उप-कप्तान बनने की पूरी संभावना है।
ईशान किशन पर रहेगी नजर
विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका के लिए, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल और ईशान किशन के बीच चार-तरफा मुकाबला है। टी20 टीम में चुने जाने के बाद मोहम्मद शमी का वनडे में भी खेलना तय है और इस बात की पूरी संभावना है कि स्टार बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी पहली बार भारत की वनडे टीम में शामिल किया जाएगा।
नीतीश रेड्डी को मिल सकती है जगह
इस दौरान एक और भारतीय स्टार पर नजर रहेगी, क्योंकि नीतीश रेड्डी के रूप में टीम को एक उभरता हुआ ऑलराउंडर मिला है। रेड्डी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच मैच खेलते हुए 298 रन बनाए और उनका औसत 37.25 का रहा। सीरीज में उन्होंने 5 विकेट भी लिए। अब देखने दिलचस्प होगा कि नितीश कुमार रेड्डी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में जगह मिलेगी या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications