जीत के साथ ही भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में कोहली से आगे निकले रोहित

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड कप से पहले इस अहम टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने का काम किया।

नई दिल्ली, 25 सितंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड कप से पहले इस अहम टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने का काम किया। भारतीय खिलाड़ियों का मनबोल अब वर्ल्ड कप से पहले काफी बढ़ा होगा और वह बुलंद हौसले के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

Recommended Video

    IND vs AUS: Virat और Rohit ने जीत का खास अंदाज में मनाया जश्न, देखें Video |वनइंडिया हिंदी *Cricket

    भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का ये बड़ा रिकॉर्ड

    भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का ये बड़ा रिकॉर्ड

    हैदाराबाद में ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ ही साल 2022 में भारत ने कुल 21 जीत दर्ज कर ली है। टी-20 फॉर्मेट में यह एक साल में किसी भी टीम द्वारा जीते जाने वाले सबसे अधिक मुकाबले हैं। भारत से पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। बाबर आजम की टीम ने पिछले साल कुल 20 मैच जीते थे, वहीं इस साल भारत अब तक 21 मैच जीत चुका है। भारत ने यह रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है।

    बतौर कप्तान रोहित ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

    बतौर कप्तान रोहित ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में बतौर कप्तान एक बड़ा कारनामा किया। वह भारत के लिए बतौर कप्तान 33 मुकाबलों में जीत हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करते ही उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली को पछाड़ दिया। विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में कुल 32 टी-20 मुकाबले जीते थे। वहीं इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं जिनके नाम टी-20 फॉर्मेट में बतर कप्तान सबसे अधिक 42 जीत दर्ज है।

    भारत ने छह विकेट से जीता मुकाबला

    भारत ने छह विकेट से जीता मुकाबला

    मैच की बात करें तो तीसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसे भारतीय टीम ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की जबरदस्त बल्लेबाजी की बदौलत एक गेंद शेष रहते ही चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत को अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+