पर्थ में भारत ने दिखाया पराक्रम, तोड़ दिया ऑस्ट्रेलिया का घमंड, दर्ज की ओवरसीज की सबसे बड़ी जीत

IND vs AUS Perth Test: पर्थ टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने धमाका करते हुए ऑस्ट्रेलिया की धुनाई कर दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम मुकाबले के चौथे दिन 534 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑल आउट हो गई। ऑप्टन स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया का गढ़ हुआ करता था और वहां उनको पहली हार का सामना करना पड़ा है, टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 से लीड बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए ट्रेविस हेड ने अपने बल्ले से शानदार काम करते हुए तेज रन बनाए लेकिन बड़े लक्ष्य का दबाव अन्य बल्लेबाज नहीं झेल पाए। ट्रेविस हेड के बल्ले से 89 रनों की पारी आई। उनके अलावा मिचेल मार्श ने भी 47 रनों की पारी खेली। बाद में एलेक्स कैरी मैदान पर टिके लेकिन 36 रन बनाकर आउट हो गए।

ind and aus

ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 238 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। भारत ने 295 रनों से जीत दर्ज की और यह उनकी ओवरसीज में सबसे बड़ी जीत है। बुमराह पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया अब तक इस नए मैदान पर अविजित थी।

जसप्रीत बुमराह ने न केवल अपनी धाकड़ कप्तानी से छाप छोड़ने का काम किया बल्कि टीम के लिए गेंदबाजी भी धांसू की। पहली पारी में वह 5 विकेट लेने में सफल रहे थे। इसके बाद दूसरी पारी में बुमराह ने कुल 3 विकेट अपने नाम किये। सिराज को भी 3 विकेट मिले। हर्षित राणा ने 2 और नितीश रेड्डी ने 1 विकेट झटका।

टीम इंडिया ने इस टेस्ट मैच में पहली पारी में खराब बैटिंग के बाद वापसी की। पहली पारी में टीम इंडिया महज 150 के स्कोर पर आउट हो गई थी। गेंदबाजों ने धमाल मचाते हुए वापसी कराई और कंगारुओं को 104 के कुल स्कोर पर आउट कर दिया।

इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए कोहली और जायसवाल ने शतक जड़े और 6 विकेट पर 487 के स्कोर पर भारतीय पारी घोषित की गई। जायसवाल के बल्ले से 161 रन आए। कोहली ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली। यहाँ से ऑस्ट्रेलिया के लिए वापसी कर पाना आसान कार्य नहीं था। पांच मैचों की सीरीज में चार मैच और हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से भारत के लिए अच्छा काम हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+