IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल, टाई हुआ मैच तो किसे मिलेगी ट्रॉफी?
IND vs AUS Final, U-19 World Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीमों के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के दम पर यहाँ तक का सफर तय किया है। दक्षिण अफ्रीका में यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है।
भारतीय टीम पांच बार की चैम्पियन है। टीम इंडिया छठी बार चैम्पियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को करीबी अंतर से पराजित किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के बीच खिताबी जीत से एक कदम का फासला है।

हालांकि फाइनल मैच से पहले भी कई तरह के सवाल हैं। उनमें से एक सवाल यह भी है कि अगर मुकाबला टाई हो गया, तो किसे मिलेगी चमचमाती ट्रॉफी? टी20 क्रिकेट में मुकाबले टाई होने पर सुपर ओवर का इस्तेमाल किया जाता है और मुकाबले का परिणाम आता है।
अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अगर टाई हो गया, तो सुपर ओवर कराने का प्रावधान है। इस मैच में अगर पहला सुपर ओवर टाई हो जाता है, तो फिर से सुपर ओवर कराया जाएगा। अगर मुकाबला टाई रहता है और सुपर ओवर मौसम सम्बंधित परिस्थितियों के कारण नहीं होता है, तो इसके लिए भी एक व्यवस्था है।
सुपर ओवर बारिश या अन्य किसी स्थिति के कारण नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमों को जॉइंट विनर घोषित कर दिया जाएगा। इस स्थिति में किसी भी टीम को विनर नहीं बनाया जाएगा और ट्रॉफी शेयर होगी। इसमें अंक तालिका और नेट रेन रेट आदि चीजों का कोई रोल नहीं होगा।
यही स्थिति बारिश के कारण मैच धुलने पर लागू होगी। अगर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया जाता है, तो इस स्थिति में किसी भी टीम को विनर नहीं बनाया जाएगा। आईसीसी ने अपनी प्लेइंग कंडीशंस में स्पष्ट किया है कि ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications