Asia Cup: क्या टीम में नहीं होकर भी संजू सैमसन खेलेंगे मैच? चीफ सेलेक्टर ने बताया क्यों मिली रिजर्व में जगह
India Squad for Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सोमवार, 21 अगस्त को एशिया कप 2023 के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की घोषणा चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद रहे। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हो चुकी है, इस बीच चीफ सेलेक्टर ने बताया है कि क्यों संजू सैमसन को बैकअप के रूप में चुना गया?
ऑफिशियल 17 खिलाड़ियों में नहीं है सैमसन का नाम
दरअसल, संजू सैमसन का नाम ऑफिशियल 17 खिलाड़ियों में नहीं है। विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को राहुल के बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया गया है, जोकि हाल ही में एक बड़ी चोट से उबरे हैं।

राहुल के बैकअप के रूप में टीम में शामिल हुए सैमसन
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि, राहुल की नई परेशानी मामूली चोट है। इसलिए संजू को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में लिया गया है। हमें उम्मीद है कि राहुल फिट हो जाएंगे, और अगर वह फिट नहीं होते हैं तो एशिया कप की शुरुआत के दूसरे या तीसरे मैच तक वह फिट हो जाएंगे।'
शुरुआती दो मैच में संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
मुख्य चयनकर्ता अगरकर ने टीम की घोषणा के बाद कहा कि श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि शुरुआती दो मैच में संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है।
आयरलैंड में चल रही सीरीज से चोट से वापसी करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी एशिया कप टीम में शामिल किया गया है। वहीं तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज में अपनी पहली टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई है। 20 वर्षीय खिलाड़ी फिलहाल आयरलैंड में टी20 टीम के साथ हैं। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को वनडे फॉर्मेट के लिए पहली बार टीम में शामिल किया गया है।
एशिया कप 2023 के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमरा, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। रिजर्व खिलाड़ी: संजू सैमसन।












Click it and Unblock the Notifications