IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ T20 और टेस्ट सीरीज का हुआ ऐलान, जानें कब से शुरू होंगे मुकाबले
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20I और टेस्ट सीरीज (1 टेस्ट) के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है, जो 6 दिसंबर से मुंबई में शुरू होगी। महिला चयन समिति ने शुक्रवार को टीमों का ऐलान किया है।
हरमनप्रीत कौर करेंगी टीम का नेतृत्व
हरमनप्रीत कौर दोनों सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उनकी उपकप्तान के रूप में कार्य करती नजर आएंगी। इस बीच, दोनों फॉर्मेट में कोर टीमें बरकरार रहीं हैं। तीन मैचों की T20I और दो मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

श्रेयंका पाटिल और मिन्नू मणि जैसी युवा खिलाड़ियों को टी20 टीम के लिए चुना गया है। सैका इशाक को टेस्ट कॉल-अप के रूप में दोनों टीमों में चुना गया, जो उनके करियर का एक बड़ा पल है। इसके अलावा स्नेह राणा और हरलीन देयोल, जो टी20 टीम में नहीं थीं, उन्हें टेस्ट टीम के लिए चुना गया है। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज के लिए टीम का चयन बाद में किया जाएगा।
इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि।
ये भी पढ़ें- IND vs AUS मैच में बड़ा हादसा टला, चोटिल होने से बाल-बाल बचे अंपायर, देखें Video
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, शुभा सतीश, हरलीन देयोल , सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर।












Click it and Unblock the Notifications