IND vs AUS मैच में बड़ा हादसा टला, चोटिल होने से बाल-बाल बचे अंपायर, देखें Video

India vs Australia, 4th T20I: भारत ने शुक्रवार को रायपुर में चौथे टी-20I में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज जीत ली। यह भारत की लगातार पांचवीं T20I सीरीज थी। भारत की जीत में बाएं हाथ के स्पिनर अक्सर पटेल ने 3/16 के शानदार आंकड़ों के साथ अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली।

रायपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मुकाबले के दौरान एक अनोखी घटना उस वक्त सामने आई, जब जितेश शर्मा का एक पावरफुल शॉट अंपायर अनंत पद्मनाभन को लग गया। भारतीय पारी के 15वें ओवर के दौरान जितेश ने क्रिस ग्रीन की एक गेंद सीधे गेंदबाज के ओर खेली, और यह इतनी तेज थी कि अंपायर के पास इससे बचने का समय नहीं था। गेंदबाज कैच नहीं पकड़ पाए और गेंद सीधे पद्मनाभन की बांह पर जा लगी।

Umpire Anantha Padmanabhan

अच्छी बात ये रही ही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और अंपायर को हल्की चोट लगी, उन्होंने तुरंत बल्लेबाज से माफी मांगी, क्योंकि उनके आकस्मिक हस्तक्षेप के कारण गेंद बाउंड्री के लिए नहीं गई थी।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर शुक्रवार को भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, भारत ने 18.3 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाकर आखिरी दो ओवर में केवल सात रन पर पांच विकेट गंवा दिए।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवरों में सात विकेट पर 154 रनों पर ही सीमित कर दिया गया। इसके साथ ही भारत ने एक मैच शेष रहते 3-1 की अजेय बढ़त बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+