भारत-श्रीलंका के फैसले ने दिखाई पाकिस्तान को औकात, एशिया कप पर मंडराए खतरे के बादल

Asia Cup 2025: एशिया कप इस बार भारत की मेजबानी में होना है लेकिन इसको लेकर कोई स्थिति साफ़ नहीं हुई है। एशियाई क्रिकेट परिषद की मीटिंग 24 जुलाई को ढाका में होनी है। इसमें भारत भाग लेने से भारत ने मना कर दिया है। बांग्लादेश के ताजा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है।

भारत का साथ श्रीलंका ने भी दिया है। श्रीलंकाई बोर्ड ने भी इसमें हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है। इस तरह भारत और श्रीलंका बोर्ड ने एकजुट होकर निर्णय लिया है। एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी हैं।

asia cup

नकवी अपनी अध्यक्षता में इस मीटिंग का आयोजन ढाका में करवा रहे हैं। भारत-श्रीलंका को अब एक ऑप्शन दिया गया है। दोनों बोर्ड इस मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जुड़ सकते हैं। एसीसी के मुताबिक़ इस मीटिंग को रद्द नहीं किया जाएगा और आयोजन ढाका में ही होगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार एसीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि हमने 15 दिनों की अवधि दी है ताकि सभी सदस्य देश अपनी तैयारियाँ कर सकें। यदि कोई सदस्य ढाका नहीं आना चाहता, तो ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था है, लेकिन बैठक ढाका में ही होगी।

Asia Cup के वेन्यू पर होगा फैसला

पाकिस्तानी टीम भारत में खेलने के लिए नहीं आएगी, इस वजह से एशिया कप का वेन्यू बदलना पड़ेगा। बीसीसीआई की तरफ से मांग की जाएगी कि इवेंट का वेन्यू बदला जाए। यह बात मान ली जाएगी क्योंकि यहां मामला पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हितों से जुड़ा हुआ है।

Asia Cup वेन्यू के लिए एसीसी का पत्र

एशियाई क्रिकेट परिषद पाकिस्तानी इंसान हेड कर रहा है, इसलिए पहले ही बीसीसीआई को एक पत्र लिखकर वेन्यू के बारे में पूछा गया है। भारतीय बोर्ड ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। भारत की तरफ से सरकार के साथ बात करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+