भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज पर मंडराये खतरे के बादल, जानें यह बड़ा कारण

भारतीय टीम इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलेगी। इसके बाद भी टीम इंडिया का कार्यक्रम व्यस्त है।

Rohit Sharma and Shahidi

India-Afghanistan Series in doubt: भारतीय टीम की अफगानिस्तान के खिलाफ प्रस्तावित सफेद गेंद सीरीज को लेकर संदेह है। भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए सीरीज पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। टीम इंडिया आईपीएल के बाद सबसे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में खेलेगी।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और एक पूर्ण सीरीज के बीच सीमित समय में तीन वनडे मैचों की सीरीज में दिक्कत आ रही है। जुलाई में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। वहां टीम इंडिया तीनों प्रारूप में सीरीज खेलेगी। विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

शुरू में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज 20 से 30 जून के बीच आयोजित करने की योजना थी। इसके बाद कैरेबियाई देश जाने का प्लान था। अब एशिया कप का आयोजन भी आने वाले कुछ दिनों में फिक्स हो सकता है। यह टूर्नामेंट सितम्बर में खेला जाएगा। अक्टूबर में वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को रेस्ट के लिए समय नहीं मिलेगा।

कुछ अन्य कारण भी होंगे लेकिन बोर्ड के अधिकारी उनके बारे में बात नहीं करना चाहते। डिजनी+हॉटस्टार के साथ बीसीसीआई का करार समाप्त हो गया है, एक कारण यह भी हो सकता है। इसके लिए टेंडर भी नहीं हुआ है। हालंकि वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है लेकिन यह बीसीसीआई के ऊपर निर्भर करता है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मीरवाइज अशरफ इस समय भारत में हैं। आईपीएल फाइनल के लिए बीसीसीआई ने उनको यहाँ बुलाया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग भी होनी है। बांग्लादेश और श्रीलंका क्रिकेट के हेड भी रहेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज की बात वहां भी हो सकती है। हालांकि फाइनल निर्णय नहीं हुआ है। आने वाले समय में ही सब कुछ साफ़ हो पाएगा। फिलहाल आयोजन में आने वाली परेशानी और प्लेयर्स के रेस्ट को लेकर ही जानकारी सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+