IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन होंगे टीम के कप्तान, त्रिपाठी सहित इन खिलाड़ियों को मिला मौका
भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे सीरीज के कप्तान बनाए गए हैं। 22 सितंबर से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह भारत ए टीम की अगुवाई करेंगे।
नई दिल्ली, 16 सितंबर। भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे सीरीज के कप्तान बनाए गए हैं। 22 सितंबर से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह भारत ए टीम की अगुवाई करेंगे। यह सीरीज 22 सितंबर से शुरू होगी, जबकि सीरीज के अगले दो मैच 25 और 27 सितंबर को खेले जाएंगे। पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक को भी टीम में रखा गया है।

वर्ल्ड कप में नहीं मिली थी सैमसन को जगह
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने जब से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम का ऐलान किया है, तब से ही संजू सैमसन सुर्खियों में हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के टीम में नहीं शामिल करने के लिए चयनकर्ताओं की आलोचनाएं भी जमकर की जा रही है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से काफी लोग खफा हैं और वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
भारत ए टीम की तरफ से खेलेंगे ये खिलाड़ी
भारत ए टीम- पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शबाज़ अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर , उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बावा।
यहां जानें कब और कहां होंगे मुकाबले
22 सितंबर- पहला वनडे मैच, एम ए चिदंबरम स्टेडियम
25 सितंबर- दूसरा वनडे मैच, एम ए चिदंबरम स्टेडियम
27 सितंबर- तीसरा वनडे मैच, एम ए चिदंबरम स्टेडियम












Click it and Unblock the Notifications