Independence Day 2023: 15 अगस्त के दिन भारत को मिली बड़ी खुशखबरी, जल्द मैदान पर वापसी करेंगे ऋषभ पंत!

Independence Day 2023, Rishabh Pant: भारतीय टीम के लिए टेस्ट में कई मैच विनिंग पारियां खेलने वाले ऋषभ पंत वापसी की तैयारी में जुटे हुए हैं। एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले ऋषभ पंत नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। लेकिन ऋषभ पंत का इतनी जल्दी टीम में आना मुश्किल दिखाई दे रहा है। भारतीय टीम में वापसी के लिए पंत को अभी और इंतजार करना होगा।

पंत ने शुरू किया अभ्यास: ऋषभ पंत लंबे समय बाद एक बार फिर प्रैक्टिस करने मैदान पर नजर आए। बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर ऋषभ पंत लगातार काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंत नेट्स पर 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आने वाली गेंदों का सामना कर रहे हैं। हालांकि, अभी भी उन्हें विकेटकीपिंग करने में समस्याएं आ रही है।

Independence Day 2023 1

जानिए कब हो सकती है वापसी: इंग्लैंड के खिलाफ साल 2024 में होने वाली टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत की वापसी हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि तब तक ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। 15 अगस्त के मौके पर भारतीय फैंस को पंत को लेकर ये बड़ी खुशखबरी मिली है। पंत को वापस खेलता हुआ देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंत भी वापस टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते दिखाई पड़ रहे हैं।

भारत को मिलेगा फायदा: भारतीय टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की कमी साफतौर पर खल रही है। पंत का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार रहा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के फाइनल मैच में गाबा में जाकर पंत ने भारत के लिए मैच विनिंग पारी खेली थी। इसके अलावा इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टेस्ट में पंत का दमदार प्रदर्शन देखने को मिल चुका है। अगर वह टेस्ट टीम में वापसी करने में सफल होते हैं तो इससे भारत की बड़ी परेशानी दूर हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+