INDA vs NZA: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी गई टीम की कमान
ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमेट ने अगले महीने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरू होने वाले चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम का चयन किया है।
नई दिल्ली, 24 अगस्त: ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमेट ने अगले महीने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरू होने वाले चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम का चयन किया है। प्रियांक पांचाल को टीम की कमान सौंपी गई है। न्यूजीलैंड ए तीन चार दिवसीय मैचों और तीन वनडे मैचों के लिए भारत का दौरा करेगा। रेड बॉल के मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु और केएससीए राजनगर स्टेडियम, हुबली में होंगे। वहीं वनडे मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के लिए अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम
प्रियांक पांचाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, केएस भरत (विकेटकीपर), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, सौरभ कुमार, राहुल चाहर , प्रसिद्ध कृष्णा, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, यश दयाल, अर्जन नागवासवाला।

सीरीज का शेड्यूल
चार दिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 1 सितंबर से 4 सितंबर के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच 8 से 11 सितंबर के बीच केएससीए राजनगर स्टेडियम, हुबली में खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मैच 15 से 18 सिंबर के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। वहीं वनडे सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को, दूसर मैच 25 सितंबर को और आखिरी मैच 27 सिंतबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे।

चार दिवसीय मैचों की सीरीज
- पहला मैच: 1 से 4 सितंबर के बीच- एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
- दूसरा मैच: 8 से 11 सितंबर के बीच- केएससीए राजनगर स्टेडियम, हुबली
- तीसरा मैच: 15 से 18 सितंबर के बीच- एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला मैच: 22 सितंबर- एम ए चिदंबरम स्टेडियम
- दूसरा मैच: 25 सितंबर- एम ए चिदंबरम स्टेडियम
- तीसरा मैच: 27 सितंबर- एम ए चिदंबरम स्टेडियम












Click it and Unblock the Notifications