IND vs PAK: भारत-पाक वर्ल्ड कप में भिड़ने को तैयार, जानिए कब, कैसे और कहां देख सकते हैं लाइव मैच
ICC Womens T20 World Cup 2023, IND-W vs Pak-W: महिला वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड का बड़ा मुकाबला खेला जाएगा।

ICC Womens T20 World Cup 2023, IND-W vs Pak-W: दक्षिण अफ्रीका में महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीम की कोशिश वर्ल्ड कप के बड़े स्टेज पर दमदार प्रदर्शन करने की होगी। 12 फरवरी 2023 को होने वाले इस मुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस भी बेताब है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का रोमांच देखने के लिए फैंस भी उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर
भरतीय महिला क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ दम दिखाने को तैयार है। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 12 फरवरी यानी रविवार को केपटाउन में होना है। भारतीय टीम की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने की होगी। भारत का रिकॉर्ड टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है। जिसे वह इस वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखना चाहेगी।

पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम का टी-20 रिकॉर्ड बेहतरीन है। दोनों टीमों के अब तक खेले गए मुकाबलों के प्रदर्शन पर नजर डाले तो भारत पाकिस्तान से काफी बेहतर टीम नजर आ रही है। भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अब तक कुल 13 टी-20 मैच खेले गए है, जिसमें से 10 टी-20 मैच भारत ने जबकि तीन मुकाबलों को पाकिस्तान की टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में साउथ अफ्रीका के न्यूलैंड्स कैपटाउन में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। भारतीय समनुसार यह मैच शाम 6:30 बजे शुरू किया जाएगा। मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले टॉस होना है। मैच प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इसके अलावा आप डिजनी प्सस हॉटस्टार पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications