BAN W vs IND W: सीरीज के निर्णायक मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर लिया बैटिंग का फैसला, ऐसी है दोनों इलेवन

India vs Bangladesh: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे का अंतिम मुकाबला आज ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में हो रहा है। यह तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।

बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस मुकाबले को जीतकर दौरे का समापन विजयी नोट पर करना चाहेगी। (Image- Bangladesh Cricket Twitter)

IND W vs BAN W 3rd ODI

भारत ने इससे पहले तीन मैचों की T20 सीरीज में बांग्लादेश की टीम को 2-1 से मात दी थी। इसके बाद बांग्लादेश ने पहले वनडे मैच में बारिश से प्रभावित मुकाबले को 40 रनों से जीतकर अपनी वापसी की थी, लेकिन भारत ने दूसरे मैच में 108 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए धमाकेदार वापसी की।

तीसरा मैच निर्णायक है, जहां हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी बढ़िया लय में नजर आ रही है। हरमनप्रीत ने पहले वनडे की हार का कारण धीमी और टर्न लेती पिचों पर एडजस्ट ना करना बताया था, जिसको दूसरे वनडे में सुधार लिया गया। ऐसे में टीम इंडिया संभावित विजेता के तौर पर उतर रही है।

ये भी पढ़ें- WI vs IND: विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा, भारत से बाहर खेलने के मामले में हासिल की बड़ी उपलब्धि

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आप यहां पर देख सकते हैं-

भारत (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, देविका वैद्य, मेघना सिंह

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शर्मिन अख्तर, शोभना मोस्टोरी, फरगना हक, लता मंडल, रितु मोनी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), राबेया खान, नाहिदा अख्तर, फाहिमा खातून, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+