WI vs IND: विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा, भारत से बाहर खेलने के मामले में हासिल की बड़ी उपलब्धि
WI vs IND, Virat Kohli: विराट कोहली ने पोर्ट ऑफ़ स्पेन में अपना 29वां टेस्ट शतक जड़ते हुए भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। टीम इंडिया के 4 विकेट गिरने के बाद कोहली ने पारी को संभाला और रविन्द्र जडेजा के साथ मिलकर शतकीय भागीदारी निभाई। कोहली ने कुछ और रिकॉर्ड भी बनाये।
भारत से बाहर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने के मामले में कोहली ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने ओवरसीज में 88 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, द्रविड़ ने 87 बार ऐसा किया है। इस मामले में नम्बर एक पर पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है।

रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रोहित शर्मा ने 60 बार ओवरसीज में 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। मौजूदा भारतीयों में सिर्फ दो ही भारतीयों का नाम इस लिस्ट में है। सौरव गांगुली ने 59 बार भारत से बाहर 50 प्लस का स्कोर किया है। कोहली नम्बर एक बनने के काफी करीब हैं। (Photo: BCCI/Twitter)
एक और खास बात यह भी है कि कोहली और सचिन दोनों ने एक ही मैदान पर अपने टेस्ट जीवन का 29वां शतक जमाया। सचिन ने साल 2002 में पोर्ट ऑफ स्पेन में अपना 29वां टेस्ट सैकड़ा जड़ा था। अब कोहली ने भी उसी मैदान पर अपना 29वां टेस्ट शतक जमा दिया।
सचिन तेंदुलकर ने कोहली के लिए इन्स्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की और लिखा कि एक और दिन और शतकीय पारी। बेहतरीन खेल। इस पोस्ट में विराट कोहली को टैग भी किया। कोहली के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया।
गौरतलब है कि विराट कोहली अपने 500वें इंटरनेशनल गेम में फिफ्टी जड़ने के बाद शतक जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले ऐसा किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं किया। शतक के बाद कोहली अच्छे टच में थे लेकिन 121 रन बनाकर रन आउट हो गए। यह उनके लिए दुर्भाग्य वाली बात थी।












Click it and Unblock the Notifications