IND vs AUS: करोड़ों भारतीयों का सपना टूटा, सीरीज से बाहर हुई टीम इंडिया! ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा जीत का सपना
IND W vs AUS W 2nd ODI 2026: ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच बेलेरिव ओवल (Bellerive Oval) में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 'विमेन इन येलो' ने एकतरफा अंदाज में खेलते हुए भारतीय टीम को 5 विकेट से हरा दिया।
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इन दोनों टीम के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच एक मार्च को खेला जाएगा।

मैच की शुरुआत भारत की बल्लेबाजी से हुई। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल (52) और स्मृति मंधाना (31) ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। मिडिल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स ने 11 रन जोड़े, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 70 गेंदों में 54 रनों की जुझारू पारी खेली।
लॉअर ऑर्डर में काशवी गौतम (25) और ऋचा घोष (22) के योगदान की बदौलत भारत ने निर्धारित ओवरों में 251 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और एशले गार्डनर ने 2-2 विकेट चटकाकर भारत की रफ्तार पर लगाम लगाई।
जॉर्जिया वोल के तूफान में उड़ी टीम इंडिया
252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही और कप्तान एलिसा हीली महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने भारतीय फैंस के होश उड़ा दिए। फोएबे लिचफील्ड ने मात्र 62 गेंदों में 80 रनों की अटैकिंग पारी खेलकर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया।
असली तबाही मचाई जॉर्जिया वोल ने, जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए सिर्फ 82 गेंदों में 101 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। बेथ मूनी के 31 रनों के योगदान की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य मात्र 36.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया।
गेंदबाजों की बेबसी और सीरीज गंवानी पड़ी
भारत की ओर से काशवी गौतम और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट जरूर लिए, जबकि क्रांति गौड़ को 1 सफलता मिली, लेकिन यह कंगारू बल्लेबाजों को रोकने के लिए काफी नहीं था। ऑस्ट्रेलिया ने न केवल यह मैच जीता, बल्कि सीरीज भी अपने नाम कर ली है। घर में घुसकर मिली इस हार ने भारतीय टीम के चयन और रणनीति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications