IND vs ZIM: भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, इन तीन खिलाड़ियों की अचानक हुई एंट्री, जानें किसको किया रिप्लेस
IND vs ZIM, T20I Series: 6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना दमखम दिखने को तैयार हैं। भारत ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। अब भारतीय टीम की कोशिश जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज पर भी कब्जा जमाने की होगी।
तीन खिलाड़ियों की अचानक एंट्री
जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कुछ दिन पहले ही कर दिया गया था। लेकिन मैच से ठीक तीन दिन पहले टीम में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो टी-20 मैच के लिए साईं सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को भारतीय टीम में जगह मिली है। दरअसल, वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी बारबाडोस से अब तक वापस भारत नहीं लौट पाए हैं।

इन खिलाड़ियों की जगह मिला मौका
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल ने भी हिस्सा लिया था। इन तीनों ही खिलाड़ियों का नाम जिमबाब्वे दौरे के लिए भी चयनित किया गया था। लेकिन अब तक यह खिलाड़ी भारत वापस नहीं आ सके हैं। भारत वापस आने के बाद इन तीनों खिलाड़ी को आखिरी के तीन मैच के लिए जिम्बाब्वे लिए रवाना होना है।
पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा।
अंतिम तीन मैचों के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।
टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम
सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनाथन कैंपबेल, तेंडाई चटारा , ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मदांडे, वेस्ली माधेवेर, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुज़ारबानी , डायोन मायर्स, अंतम नकवी , रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।












Click it and Unblock the Notifications