IND vs ZIM: कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए समर्पित हुआ दूसरा ODI

हरारे, 20 अगस्त: भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज हरारे में होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम बहुत आसानी से जीत चुकी है और वह आज ही इस श्रंखला को सील करना चाहेगी। जिंबाब्वे की टीम किसी तरह से मेजबान होने के नाते अपनी परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत को कड़ी टक्कर देना चाहेगी लेकिन टीम इंडिया हर मोर्चे पर बीस दिखाई देती है।

IND vs ZIM: Second ODI dedicated for Zimbabwe children suffering from cancer

इसी बीच जिंबाब्वे क्रिकेट ने दूसरे वनडे को में बच्चों के कैंसर के प्रति जागरुकता के लिए समर्पित किया है। इस दौरान उन्होंने अन्य लोगों से अपील की है कि वह ऑरेंज पहन कर इस पहल में अपनी और से सपोर्ट भी दिखा सकते हैं।

इस दौरान खिलाड़ियों ने पहले ही कैंसर से जूझ रहे बच्चों के लिए कुछ तोहफे खरीदें हैं जिससे यह उन बच्चों के लिए साल में दूसरे क्रिसमस जैसा दिन हो गया है। इस दौरान हॉस्पिटल में सिकंदर रजा, ब्रेड इवांस, कप्तान रेगिस चकाब्वा और टिनो मवाओ को देखा गया।

इस मौके पर KidzCan जिम्बॉब्वे ने अपने देश की क्रिकेट टीम के साथ पार्टनरशिप की है। इसके लिए दर्शकों से अपील की गई है कि वे आरैंज रंग के साथ आए जो जागरुकता का रंग है। यह गेम दुनिया भर में ब्रॉडकास्ट होगा, ऐसे में स्थानीय और ग्लोबर दोनों स्तर पर ही यह जागरुकता का बड़ा अवसर होगा।

हॉस्पिटल में बच्चों से मुलाकात करते हुए जिम्बॉब्वे के खिलाड़ी भावुक दिखाई दिए। सिकंदर रजा ने टैडी बीयर भेट किए। कप्तान चकाब्वा ने कहा, यह दौरा दिल को छू गया है, हमने देखा है कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हम यह चाहते है कि कैंसर से लड़ने के लिए जज्बा पैदा किया और बच्चों में इसको जल्द पकड़ने के लिए जागरुकता फैलाई जाए। जो भी दूसरे वनडे में आ रहा है, उससे ऑरेंज कपड़े पहनकर आने का अनुरोध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+