बुमराह और बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त! अर्शदीप ने रचा इतिहास, भारत-ज़िम्बाब्वे मैच में टूटे कई कीर्तिमान
IND vs ZIM: टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर ली। भारत ने इस मैच में कई कीर्तिमान अपने नाम किये। उनमें सबसे बड़ा रिकॉर्ड उन्होंने टी20 विश्व कप में सर्वाधिक स्कोर का अपना कीर्तिमान तोड़कर बनाया। भारत ने 72 रनों से मैच अपने नाम किये।
टीम इंडिया टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। वेस्टइंडीज पहले स्थान पर हैं। आज टीम इंडिया ने 256 रनों का स्कोर हासिल किया। भारत के हर बल्लेबाज ने रन बनाए। आज के मुकाबले में बने कुछ धांसू कीर्तिमानों पर नजर जरूर डालनी चाहिए।

अर्शदीप सिंह बने भारत के नंबर-1 गेंदबाज: अर्शदीप सिंह ने आज इतिहास रच दिया है। टी20 वर्ल्ड कप में उनके अब 35 विकेट हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने जसप्रीत बुमराह (33 विकेट) को पछाड़कर भारत के लिए वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यही नहीं, वे ट्रेंट बोल्ट (34 विकेट) को पीछे छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी बन गए हैं।
छक्कों का महा-रिकॉर्ड: आज की पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 17 छक्के जड़े। यह टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में भारत द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 15 छक्के लगाए थे, जिसका रिकॉर्ड आज टूट गया।
वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे आक्रामक सीजन: इस मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत अब तक कुल 63 छक्के लगा चुका है। यह किसी भी एक वर्ल्ड कप एडिशन में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है (पिछला रिकॉर्ड 61 छक्के, 2024)। पूरे टूर्नामेंट में केवल वेस्टइंडीज (66 छक्के) ही भारत से आगे है।
टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा एग्रीगेट स्कोर: आज का मैच रनों के मामले में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मुकाबला बन गया है। भारत और ज़िम्बाब्वे के रनों को मिलाकर कुल 440 रन बने, जो कि एक सर्वकालिक रिकॉर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications