IND vs ZIM 3rd ODI: गिल के खिलाफ हुई अपील पर अंपायर ने ईशान को दिया आउट, जानें पूरा मामला

भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा, वहीं ईशान ने अर्धशतकीय पारी खेली।

नई दिल्ली, 22 अगस्त: भारत और जिम्बाब्वे की बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा, वहीं ईशान ने अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 140 रनों की पार्टनरशिप हुई। हालांकि इस साझेदारी का दुखद अंत हुआ। जिम्बाब्वे के खिलाड़ी गिल के लिए अपील कर रहे थे लेकिन अंपायर ने किशन को आउट करार दिया।

रन चुराना चाहते थे ईशान

रन चुराना चाहते थे ईशान

दरअसल ईशान किशन रन आउट हुए। भारत की पारी के 43वें ओवर में ब्रैड इवांस की पहली गेंद पर गिल के पैड पर लगी, मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। तभी ईशान 1 रन चुराने के लिए भागे, गिल ने उन्हें मना भी किया। तभी मुनयोंगा के शानदार थ्रो के चलते ईशान नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए। इसके बाद जिम्बाब्वे ने गिल के खिलाफ रिव्यू लिया लेकिन वह नॉट आउट पाए गए और ईशान को पवेलियन लौटना पड़ा। ईशान ने 61 गेंदों पर 50 तो वहीं शुभमन गिल ने 97 गेंदों पर 130 रन बनाए।

जिम्बाब्वे को 290 रन का टारगेट

जिम्बाब्वे को 290 रन का टारगेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 08 विकेट खोकर 289 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। केएल राहुल 46 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं धवन 68 गेंदों पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ईशान ने 61 गेंदों पर 50, गिल 97 गेंदों पर 130, संजू ने 15, शार्दुल ने 9, अक्षर और हुड्ड ने 1-1 रन बनाया। कुलदीप 2 और चाहर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने सीरीज का पहला मैच 10 विकेट और दूसरा वनडे 5 विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। आज केएल राहुल एंड कंपनी की नजर क्लीन स्वीप पर है।

ब्रैड इवांस ने झटके 5 विकेट

ब्रैड इवांस ने झटके 5 विकेट

जिम्बाब्वे ने आज के मुकाबले में 7 गेंदबाजों को आजमाया। रिचर्ड नगारवा ने 9 ओवर में 58 रन खर्च किए। विक्टर न्याउची ने 10 ओवर में 48 रन लुटाए और 1 विकेट चटकाया। ब्रैड इवांस जिम्बाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सिकंदर रज़ा ने 10 ओवर में 39 रन, ल्यूक जोंगवे ने 5 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं सीन विलियम्स ने 5 ओवर में 30 रन और टोनी मुनयोंगा ने 1 ओवर में 10 रन दिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

  • भारत: शिखर धवन, केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, आवेश खान।
  • जिम्बाब्वे: ताकुद्ज़्वानाशे कैटानो, इनोसेंट कैया, टोनी मुनयोंगा, रेजिस चकबवा (कप्तान/विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा, सीन विलियम्स, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+