IND vs ZIM 1st T20I Live: हॉटस्टार पर नहीं आएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच, यहां देख सकेंगे लाइव एक्शन
India vs Zimbabwe 1st T20I 2024 Live Streaming: भारतीय टी20 टीम आज, 6 जुलाई से अपने पुराने दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना मैदान पर नजर आएगी। शनिवार से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की सीरीज में एक युवा टीम मैदान पर देखने को मिलेगी। इस मैच को फैंस हॉटस्टार या जियो सिनेमा पर नहीं देख सकेंगे। आइए बिना किसी देरी के जानते हैं कब और कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन।
भारत बनाम जिम्बाब्वे, पहला टी20 मैच कब देख सकेंगे?
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच शनिवार, 6 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे का पहला टी20 मैच कहां देखें?
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत बनाम जिम्बाब्वे मैचों का टीवी पर प्रसारण करेगा। सीरीज का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल या तेलुगु) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर किया जाएगा।
भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच कहां लाइव स्ट्रीम होगा?
भारत में IND vs ZIM, टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
भारत की टीम (पहले 2 मैच): शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, 1st T20I: भारत-जिम्बाब्वे के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवनाशे मारुमानी, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), इनोसेंट काइया, वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा, तेंडाई चतारा, ब्रैंडन मावुता, डायोन मायर्स, फ़राज़ अकरम, अंतुम नक़वी।
ये भी पढ़ें- PM मोदी से मिलने गई टीम इंडिया के पास नहीं है असली ट्रॉफी, आखिर कहां है भारत का खिताब?












Click it and Unblock the Notifications