IND vs ZIM, 1st T20I: भारत-जिम्बाब्वे के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

IND vs ZIM, Pitch And Weather: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आज, 6 जुलाई से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस सीरीज में शुभमन गिल भारत की कप्तानी में डेब्यू करेंगे। रोमांचक भिड़ंत से पहले दोनों टीम की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

हरारे में नई टीम इंडिया आएगी नजर
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मुंबई में भारतीय टीम के शानदार स्वागत के 48 घंटे से भी कम समय बाद, हरारे में एक बिल्कुल अलग टीम मैदान में उतरेगी। पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम लगातार खेलने की आदी हो गई है। हालांकि क्रिकेट को लेकर भारतीय दर्शकों की दिलचस्पी का स्तर हमेशा हाई रहता है। ऐसे में यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

harare sports club

ज़िम्बाब्वे बनाम भारत के मैच की वेदर रिपोर्ट
भारत बनाम जिम्बाब्वे के पहले मैच में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। मैच के दिन शनिवार दोपहर को हरारे में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मौसम साफ रहेगा। इस दौरान ह्यूमिडिटी 11 प्रतिशत से कम रहेगी, जबकि हवा की गति लगभग 8 किमी/घंटा होगी।

ज़िम्बाब्वे बनाम भारत के मैच की पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब एक बहुत अच्छा क्रिकेट पिच है, यहां बल्लेबाजों के पास हाथ खोलने के ज्यादा मौके होंगे। हरारे की पिच पर दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहेगा। इस पिच पर स्पिनरों से ज़्यादा तेज़ गेंदबाज़ों की अहमियत होती है।

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद, रवि बिश्नोई, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा, तुषार देशपांडे, हर्षित राणा।

ये भी पढ़ें- PM मोदी से मिलने गई टीम इंडिया के पास नहीं है असली ट्रॉफी, आखिर कहां है भारत का खिताब?

जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवनाशे मारुमानी, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), इनोसेंट काइया, वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतारा, ब्रैंडन मावुता, डायोन मायर्स, फराज अकरम, अंतुम नकवी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+