शुरू में विकेट लेने वाले को बाद में क्या पिटवाना, इस बॉलर को मिली लालच में ना फंसने की सलाह

नई दिल्ली, 26 जुलाई: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती 2 एकदिवसीय मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। असल में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन वनडे क्रिकेट खेला और यह मुकाबले किसी भी पक्ष में जा सकते थे लेकिन आखिरी बाजी भारत के नाम लगी। टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं और उन्होंने युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल जिस तरीके से किया है उससे भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर बहुत खुश नहीं है।

छक्के पड़ने का सबसे अहम कारण

छक्के पड़ने का सबसे अहम कारण

यह बात तो सभी जानते हैं कि युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से बहुत बढ़िया फिरकी गेंदबाजी कर रहे हैं और सफेद गेंद फॉर्मेट में तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया और उसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भी लीग क्रिकेट की फॉर्म को जारी रखा। लेकिन चहल के साथ सब कुछ बहुत अच्छा नहीं हो रहा है क्योंकि वे पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के सामने जूझते हुए नजर आए। दरअसल चहल का गेंदबाजी स्टाइल जिस तरह का है उससे वे फ्लाइट बॉल डालने से डरते नहीं हैं और कई बार यह आक्रामक बल्लेबाजों के सामने छक्के पड़ने का सबसे अहम कारण भी बन जाता है।

बाद के ओवरों में चहल बहुत महंगे साबित हुए

बाद के ओवरों में चहल बहुत महंगे साबित हुए

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने चहल पर पिछले मुकाबले में जमकर रन हासिल किए, जिसके चलते गेंदबाज 9 ओवर में 69 रन पर एक विकेट ही हासिल कर पाया। जब 24 जुलाई को त्रिनिदाद में हुए इस मुकाबले में चहल गेंदबाजी करने आए तब पारी का 17वां ओवर चल रहा था। ऐसे में शिखर धवन को चहल से शुरुआती ओवर में ही गेंदबाजी का कोटा पूरा कर आना चाहिए था लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे और बाद के ओवरों में चहल बहुत महंगे साबित हुए। वो तो अक्षर पटेल की बेहतरीन पारी की तारीफ है कि भारत ने यह मुकाबला जीत लिया।

 चहल को थोड़ा लालच आ गया

चहल को थोड़ा लालच आ गया

अगरकर ने इसी बारे में बात की और उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि चहल को क्यों शुरू में पूरे ओवर नहीं कराए गए। उन्होंने जब भी गेंदबाजी की है बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन आप पाएंगे कि उस मुकाबले में काफी बड़े हिटर मौजूद थे और अंत में उन्होंने चहल पर निशाना साधा। हो सकता है कि चहल को थोड़ा लालच आ गया हो कि वे पारी के अंत में कुछ विकेट ले सकते हैं।

ओवर पारी में जल्द खत्म करा लेने चाहिए

ओवर पारी में जल्द खत्म करा लेने चाहिए

अजीत अगरकर भी अपने आप में अच्छे बॉलर थे जिन्होंने 288 विकेट वनडे में अपने नाम किए हैं। पूर्व तेज गेंदबाज आगे कहते हैं कि चहल को सारे ओवर पारी में जल्द खत्म करा लेने चाहिए और जब बल्लेबाज सेट नहीं होते तब विकेट के लिए जाना चाहिए।

 शुरुआती विकेट जल्दी निकालने की कोशिश की जाए

शुरुआती विकेट जल्दी निकालने की कोशिश की जाए

अगरकर कहते हैं कि आप कितने भी अच्छे हों लेकिन एक सेट बल्लेबाज आपको निशाना बना सकता है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के पास तो बहुत ज्यादा ताकत है। तो उनको मैच में जल्दी लाया जाए और शुरुआती विकेट जल्दी निकालने की कोशिश की जाए

देखते है टीम इंडिया तीसरे मैच में किस तरह की रणनीति के साथ उतरते हैं क्योंकि तीसरा मुकाबला त्रिनिदाद में ही 27 जुलाई को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+