Team India की हार के बाद निराश हुआ ये खिलाड़ी, VIDEO शेयर कर पिस्टल से फोड़ा बल्ब!

सोमवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा। विंडीज ने भारत को आखिरी ओवर में 5 विकेट से हराया।

नई दिल्ली, 2 अगस्त: सोमवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा। विंडीज ने भारत को आखिरी ओवर में 5 विकेट से हराया। टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा देखने को मिले। सभी ने टीम के रणनीति को लेकर काफी सवाल खड़े किए। हालांकि, इसी बीच पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर का एक ट्वीट लगातार वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- CWG 2022 LIVE: जूडो के बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को एक और मेडल, हरजिंदर कौर ने जीता ब्रॉन्ज

फिर से छा गए जाफर

फिर से छा गए जाफर

वसीम जाफर आए दिन अपने मजाकिया ट्वीट्स के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। क्रिकेट को लेकर उनके ट्वीट फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जाते हैं। दूसरे टी20 मैच में भी उन्होंने भारत की हार के बाद ऐसा ट्वीट किया जो रातोंरात वायरल हो गया। दरअसल, वसीम ने Mr. बीन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रात के वक्त पिस्टल निकालकर बल्ब फोड़ रहे हैं।

वीडियो को कैप्शन देते हुए जाफर ने लिखा, ''रात के ढाई बजे जब टीम आखिरी ओवर में हारे तो फैंस बेड पर जाने से पहले यही करेंगे।''

आखिरी ओवर में मिली हार

आखिरी ओवर में मिली हार

वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 139 रन का टारगेट था और आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 10 रन की दरकार थी। अंतिम ओवर आवेश खान डालने के लिए आए और पहली 3 गेंदों में ही विंडीज ने मैच जीत लिया। आवेश ने पहली ही गेंद नो-बॉल फेंकी, इसके बाद दूसरी गेंद पर डेवोन थॉमस ने पहले छक्का और फिर चौका लगाकर मैच का शानदार तरीके से फिनिश किया।

टीम की ओर से ओपनर ब्रेंडन किंग ने सबसे ज्यादा 52 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली, थॉमस 19 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फैंस को खासा निराश किया। एक भी खिलाड़ी 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। कप्तान रोहित शर्मा तो पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या (31) टॉप स्कोरर रहे। रवींद्र जडेजा ने (27) और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 24 रन बनाए। टीम 19.4 ओवर में ऑल-आउट हो गई।

वेस्टइंडीज की ओर से आबेद मैकॉय के खाते में 6 विकेट आए और उनको मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+