IND vs WI: विराट कोहली ने ODI में रचा इतिहास, रोहित, सूर्यकुमार यादव के नाम हुए ये मील के पत्थर
नई दिल्लीः टीम इंडिया ने अपना 1000वां ओडीआई मैच यादगार तरीके से जीत लिया है और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से लीड ले ली है। यजुवेंद्र चहल ने इस मैच में 100 विकेट पूरे किए और वाशिंगटन सुंदर ने भी बेहतरीन बॉलिंग की। दोनों स्पिनरों ने आपस में मिलकर 7 विकेट बांटे जबकि रोहित शर्मा ने तेजी से एक अर्धशतक लगाकर बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया। रोहित ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था और वेस्टइंडीज को केवल 176 रनों पर समेट दिया। यजुवेंद्र चहल को चार विकेट और वाशिंगटन सुंदर को दो तीन विकेट हासिल हुए। 1 विकेट मोहम्मद सिराज को मिला और प्रसिद्ध कृष्ण ने कसी हुई बॉलिंग करते हुए 2 विकेट लेकर प्रभावित किया। केवल शार्दुल ठाकुर ही विकेट नहीं ले पाए।

विराट कोहली का वनडे में रिकॉर्ड
जीत के लिए मिले 177 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने रोहित शर्मा का तेज अर्धशतक देखा और सूर्यकुमार यादव दीपक हुड्डा ने भी अच्छी बैटिंग दिखाई जबकि ईशान किशन ने 28 रन ओपनिंग के समय बनाए थे। विराट कोहली भले ही मैच को फिनिश करने से चूक गए लेकिन उन्होंने इस मुकाबले में भारत में अपने 5000 वनडे रन पूरे कर लिए और वे अपनी घरेलू जमीन पर सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने केवल 96 मुकाबलों में ऐसा किया है। विराट कोहली भारत में 5000 वनडे रन बनाने के साथ ही इतिहास में चौथे बल्लेबाज बन गए हैं इससे पहले सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और जैक्स कैलिस ऐसा कर चुके हैं।

युजवेंद्र चहल की बेहतरीन बॉलिंग में बने रिकॉर्ड-
यह भारतीय टीम का 1000 वनडे मुकाबला था और ऐसा करने वाली टीम इंडिया पहली क्रिकेट टीम है। युजवेंद्र चहल के नाम 103 विकेट हो चुके हैं और वे इसी मैच के जरिए 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2010 से हुए अब तक के 21 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। दूसरी ओर चहल, कुलदीप यादव के बाद वनडे में सबसे तेज विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बन चुके हैं। चहल ने 60 मैचों में यह कारनामा किया जबकि कुलदीप यादव 58 मुकाबलों में कर चुके हैं। युजवेंद्र चहल ने 49 रन देकर चार विकेट लिए जो वनडे क्रिकेट में उनकी चौथी बेस्ट बॉलिंग है। यह चहल के लिए अपने घर में पहली बार ओडीआई क्रिकेट में लिए गए चार विकेट हैं।

रोहित, सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने इस मैच में 1 अर्धशतक लगाया और वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर के बराबर आ गए हैं। रोहित और सचिन के नाम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15-15 अर्धशतक है जबकि विराट कोहली इस मामले में टॉप पर हैं जिन्होंने विंडीज के खिलाफ 20 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करते हुए लगातार रन बनाए हैं और वे पिछले 5 ऐसे खेलों में चार बार अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपनी शुरुआती पांच वनडे पारियों में लगातार 30 प्लस के स्कोर किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications