RECORD: पाकिस्तान से आगे निकली Team India, रोहित ने भी तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
जीत के साथ ही टीम इंडिया (Team India) ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार 7 अगस्त को खेला जाएगा। चौथे टी20 मैच के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बने।
फ्लोरिडा, 7 अगस्त: फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया। वेस्टइंडीज के सामने 192 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 132 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया (Team India) ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार 7 अगस्त को खेला जाएगा। चौथे टी20 मैच के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बने। चलिए डालते हैं, एक नजर कुछ बड़े कीर्तिमानों पर...
ये भी पढ़ें- वनडे के बाद टी20 सीरीज पर भी भारत का कब्जा, अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत जीता भारत

पाकिस्तान से आगे निकला भारत
चौथे मैच में मिली जीत के साथ भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक बड़े रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, भारत किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाला दूसरे देश बन गया है। टीम इंडिया की विंडीज के खिलाफ 24 टी20 मैचों में ये कुल 16वीं जीत थी। इससे पहले दूसरे स्थान पर पाकिस्तान का नाम आता था। पाक ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 16 मुकाबले जीते थे। अब पाकिस्तानी टीम तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। पहले नंबर पर भी टीम इंडिया का ही नाम आता है। भारत ने श्रीलंका को 17 बार मात दी है।

पहले दो पायदान पर टीम इंडिया का कब्जा
किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने का रिकॉर्ड
- 17 - भारत vs श्रीलंका
- 16 - भारत vs वेस्टइंडीज*
- 16 - पाकिस्तान vs जिम्बाब्वे
- 15 - पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज
- 15 - पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड

धोनी से आगे निकले रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) से आगे निकल गए हैं। बतौर T20I कैप्टन रोहित की वेस्टइंडीज के खिलाफ ये 9वीं जीत थी। धोनी ने भी कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 9 T20I जीते थे।
किसी एक टीम के खिलाफ सबसे T20I मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान
- 9 - रोहित शर्मा vs वेस्टइंडीज*
- 9 - एमएस धोनी vs ऑस्ट्रेलिया
- 7 - रोहित शर्मा vs श्रीलंका
- 7 - विराट कोहली vs इंग्लैंड
- 6 - एमएस धोनी vs पाकिस्तान
- 6 - एमएस धोनी vs श्रीलंका

लगातार 8वीं सीरीज जीत
फुलटाइम कैप्टन बनाए जाने के बाद रोहित शर्मा की इंटरनेशनल क्रिकेट में ये लगातार 8वीं सीरीज जीत रही। हिटमैन को पिछले साल नवंबर में टीम इंडिया का कैप्टन बनाया गया था, तब से अभी तक उन्होंने कुल 8 सीरीज खेली और सभी में जीत का स्वाद चखा।
बतौर फुलटाइम कैप्टन रोहित शर्मा का प्रदर्शन-
- जीत - टी20 सीरीज बनाम वेस्टइंडीज (2022)*
- जीत - वनडे सीरीज बनाम इंग्लैंड (2022)
- जीत - टी20 सीरीज बनाम इंग्लैंड (2022)
- जीत - टेस्ट सीरीज बनाम एसएल (2022)
- जीत - टी20 सीरीज बनाम श्रीलंका जीत (222)
- जीत - टी20 सीरीज बनाम वेस्टइंडीज (2022)
- जीत - वनडे सीरीज बनाम WI (2022)
- जीत - टी20 सीरीज बनाम न्यूजीलैंड (2021)












Click it and Unblock the Notifications