वनडे के बाद टी20 सीरीज पर भी भारत का कब्जा, अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत जीता भारत

फ्लोरिडा, अगस्त 07। भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 मुकाबले में 59 रन से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजय बढ़त बना ली है। आपको बता दें कि वनडे सीरीज में 3-0 से सफाया करने के बाद भारत ने टी20 सीरीज भी अपने नाम कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 192 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन मेजबान टीम 19.1 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 59 रन से मैच जीत लिया।

India win

अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी

भारत की इस जीत में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी का सबसे अधिक योगदान रहा। अर्शदीप ने 3.1 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप ने जेसन होल्डर, डोमिनिक ड्रेक्स और ओबेड मैकॉय का विकेट लिया। अर्शदीप के अलावा आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को 2-2-2 विकेट मिले। हालांकि अक्षर पटेल इस दौरान सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। अक्षर ने 4 ओवर में सबसे अधिक 48 रन दिए। निकोलस पूरन ने अक्षर के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़ दिए।

हाफ सेंचुरी से चूके ऋषभ पंत

भारतीय गेंदबाजों के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज चारों खाने चित नजर आए। वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल ने सबसे अधिक 24-24 रन बनाए। वहीं भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 33 और संजू सैमसन ने 30 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 16 गेंद में ही 33 रन ठोके। वहीं, उनके जोड़ीदार सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 24 रन निकले। तीसरा विकेट दीपक हुड्डा के रूप में गिरा। वे 29 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। पंत हाफ सेंचुरी से चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया और 6 चौके जमाए। अक्षर पटेल ने आखिरी दो ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 8 गेंदों पर 1 चौका और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाए।

सीरीज का आखिरी मैच अब रविवार को फ्लोरिडा में ही खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+