IND vs WI: केएल राहुल की जगह इस विस्फोटक बल्लेबाज को भारतीय टी20 स्क्वॉड में किया गया शामिल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार, 29 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है।
नई दिल्ली, 29 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार, 29 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए संजू सैमसन को भारतीय टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है। सैमसन को सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है। संजू वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे।

कोरोना पॉजिटिव हुए थे केएल
पहले संजू सैमसन को टी20 स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई थी, केएल राहुल को टीम का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि राहुल अगर फिट होते तभी उन्हें खेलने का मौका मिलता। लेकिन पहले ग्रोइंग इंजरी और फिर कोरोना के कारण राहुल आईपीएल के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। जर्मनी से सर्जरी कराने के बाद राहुल बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब हो रहे थे। उन्होंने अपनी प्रैक्टिस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। इसी दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी।
NEWS 🚨 - Sanju Samson replaces KL Rahul in T20I squad.
More details 👇 #WIvIND | #TeamIndia https://t.co/4LVD8rGTlE— BCCI (@BCCI) July 29, 2022

राहुल को आराम की जरूरत
कोरोना पॉजिटव होने के कारण केएल राहुल अन्य खिलाड़ियों के साथ वेस्टइंडीज के लिए रवाना नहीं हो सके थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल बाद में कैरिबियन देश की यात्रा करेंगे। उन्होंने अपना आइसोलेशन पीरियड भी पूरा किया लेकिन बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ के मुताबिक, उन्हें आराम करने और ठीक होने के लिए एक और हफ्ते की छुट्टी लेनी चाहिए। ऐसे में अब राहुल को आराम दिया गया है।

आईपीएल के बाद से नहीं खेले मैच
केएल राहुल ने 25 मई को आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। इस मुकाबले में उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार गई थी। बाद में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी। लेकिन सीरीज शुरू होने से एक पहले वह चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद वह इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

सैमसन के पास शानदार मौका
संजू सैमसन को शुक्रवार को बीसीसीआई ने टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया। सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती टी20 इंटरनेशनल के लिए टीम रोस्टर में शामिल किया गया था, हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक चयन अधिकारी नहीं बनाया है। सैमसन इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। वह अब अगले टी20 विश्व कप की योजना में नहीं हैं, जैसा कि चयनकर्ताओं द्वारा टी20 टीम में न रखने के फैसले से स्पष्ट है। लेकिन अगर सैमसन मौके का फायदा उठाते हैं, तब भी उनके पास चीजों को बदलने का मौका है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी।

भारतीय टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications