IPL नीलामी बीत चुकी, अब देश के लिए खेलने पर फोकस है, इससे ऊपर कुछ नहीं है- रोहित शर्मा

नई दिल्ली, 15 फरवरी: आईपीएल की नीलामी पूरी हो चुकी है और भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि अब खिलाड़ियों का फोकस देश के लिए बेहतर करने पर होना चाहिए। रोहित ने यह बात वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले की। यह सीरीज 16 फरवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन में शुरू हो जाएगी। इससे पहले भारत ने विंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इस सीरीज के साथ भारत एक ऐसी टीम को विकसित करने पर ध्यान देगा जो ऑस्ट्रेलिया में साल के अंत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में कंपीट कर सके। टीम इंडिया पिछले टी20 वर्ल्ड कप के पहले दौरे से ही बाहर हो गई थी।

IND vs WI T20 Series: Rohit Sharma says IPL auction has done, nothing is matter than playing for India

रोहित ने पहले टी20 मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, आईपीएल को लेकर खिलाड़ियों में जो भावना रहती है उसको समझा जा सकता है। उतार-चढ़ाव का दौर चलता है और खिलाड़ी देखता है कि वह किस टीम की ओर से आईपीएल में खेलने जा रहा है। लेकिन यह सब कल हो चुका, हमने हर खिलाड़ी के साथ मुलाकात की और उनका फोकस अगले दो हफ्ते के लिए देश के लिए खेलने पर करने के लिए कहा है। जो भी होना था वह हुआ, अगले दो हफ्ते केवल भारत के लिए खेलने पर करना पड़ेगा। ये केवल भारत की बात है, और कुछ मायने नहीं रखता।

रोहित की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में ईशान किशन को खरीदा है। हालांकि रोहित का ध्यान किसी और चीज पर नहीं है और वे केवल देश के लिए खेलने पर फोकस कर रहे हैं। रोहित ने कहा कि वे अभी यह नहीं सोच रहे हैं कि आईपीएल में उनकी टीम में कौन किस नंबर पर बैटिंग करेगा। इन खिलाड़ियों का आईपीएल में अलग रोल है, अभी यह जरूरी है कि हम यहां पर इस सीरीज में इनसे क्या चाहते हैं। आईपीएल बाद में आएगा और तब हम इसको देखेंगे।

रोहित ने कहा कि हमने मौजूदा सीरीज के लिए खिलाड़ियों को बता दिया है हम उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं। चाहे यह गेंदबाज हो या फिर बल्लेबाज, पूरी तस्वीर साफ कर दी है। अब ये खिलाड़ियों के ऊपर है कि वे किस तरह से ढलना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+