IND vs WI: रोहित-कोहली को विंडीज दौरे पर चुनने के लिए गावस्कर ने उठाए सिलेक्टरों पर सवाल
India vs West Indies 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बढ़िया बल्लेबाजी की है। हालांकि भारत के बल्लेबाज दिग्गज सुनील गावस्कर का इस मामले में अलग नजरिया है।
गावस्कर को लगता है कि बीसीसीआई के चयनकर्ताओं को इन दो सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर कुछ युवाओं को आजमाना चाहिए था।

गावस्कर ने मिड-डे में लिखे अपने कॉलम में यह बात कही। सनी लिखते हैं, "रोहित और कोहली ने इस वेस्टइंडीज अटैक के खिलाफ जितने भी रन बनाएं, उससे यह सवाल उठता है कि चयनकर्ताओं ने क्या सीखा है? क्या कुछ युवाओं को मौका दिया जा सकता था और देखा जा सकता था कि वह टेस्ट क्रिकेट कैसे खेलते हैं
"या फिर चयनकर्ता यह चाहते ही नहीं कि स्थापित खिलाड़ियों के खिलाफ कोई युवा खिलाड़ी आकर चुनौती दे। अब अजीत आगरकर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन के तौर पर आए हैं, तो देखना होगा कि भविष्य की टीम को बनाने में उनकी अप्रोच क्या रहती है? या फिर वही ढाक के तीन पात की तरह पुरानी कहानी दोहराई जाती रहेगी।"
हालांकि गावस्कर ने विराट कोहली द्वारा ओवरसीज सीरीज में टेस्ट शतक का सूखा समाप्त करने के लिए उनकी तारीफ की है। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन पारी खेली थी।
गावस्कर लिखते हैं, "कोहली ने पहले टेस्ट मैच में भी अच्छा किया और दूसरे में सेंचुरी लगाई। यह दिखाता है कि उनमें केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि विपक्षी हालातों को समझने के लिए भी जो काबिलियत चाहिए वह भी है।"
ये भी पढ़ें- IND vs WI: किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ सीरीज' अवॉर्ड, दिग्गजों ने दी थी स्टार परफॉरमेंस
गावस्कर आगे कहते हैं कि एक बल्लेबाज के लिए उसकी बैटिंग के दौरान तीन से चार खतरे के पॉइंट होते हैं। एक तो जब वह पारी की शुरुआत में आता है, दूसरे जब वह अपने अर्धशतक को पूरा कर लेता है तो उसका फोकस्ड थोड़ा सा हट जाता है, तीसरा जब वह अपने 90 के स्कोर पर पहुंचता है और शतक के लिए उतावला रहता है।
भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से कई खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय योगदान दिया जिसमें रोहित-विराट के अलावा यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा भी कुछ अहम नाम है।












Click it and Unblock the Notifications