IND vs WI: किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ सीरीज' अवॉर्ड, दिग्गजों ने दी थी स्टार परफॉरमेंस
India tour of West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ इस दौरे की शुरुआत हुई, जहां टीम इंडिया ने 1-0 से श्रृंखला को जीत कर अपेक्षित तौर पर प्रदर्शन किया।
हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम दूसरा मैच भी आसानी से जीत सकती थी, लेकिन बारिश ने अंतिम दिन मेजबानों के पक्ष में काम किया। इससे पहले, भारत ने पहला टेस्ट मैच एक पारी और 141 रनों से जीता था।

इस सीरीज में कई खिलाड़ियों ने दमदार परफॉर्मेंस दी है, जिसमें विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड के लिए कंसिडर किया जा सकता था।
मोहम्मद सिराज सिराज को छोड़कर बाकी सभी ने दोनों मैचों में एक बड़ा योगदान देने में सफलता हासिल की है, लेकिन फैंस की हैरानी का ठिकाना तब नहीं रहा, जब पता चला, कि किसी भी खिलाड़ी को यह अवार्ड नहीं दिया गया है, और इसके पीछे के कारण भी किसी को नहीं पता है।
दूसरे टेस्ट मैच में 60 रन देकर 5 विकेट लेने वाले सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया है, लेकिन प्लेयर ऑफ द सीरीज की घोषणा नहीं की गई। अब दोनों टीमें टेस्ट फॉर्मेट से बाहर निकलकर वनडे मैचों की ओर प्रवेश करेंगी, जहां तीन मैचों की ओडीआई सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर के व्यवहार से पूर्व भारतीय कप्तान को लगा 'धक्का', बोलीं- 'BCCI को कार्रवाई करनी चाहिए'
उम्मीद है वेस्टइंडीज की टीम यहां शाई होप की अगुवाई में टेस्ट मैचों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस सीरीज के लिए हाल ही में क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा भी कर दी है। शाई होप टीम के कप्तान होंगे, जबकि स्टार बल्लेबाज सिमरोन हेटमायर और ओशाने थॉमस जैसे धुरंधर खिलाड़ी वापसी करेंगे।
उम्मीद है टेस्ट मैच के बाद वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत के लिए भारत के लिए यह सीरीज काफी फलदाई साबित होगी। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications