IND vs WI: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, इंदौर एक्सप्रेस को मिला ODI डेब्यू का मौका
पहले मैच में मिली रोमांचक जीत के बाद धवन एंड कंपनी की नजरें आज दूसरा वनडे जीतकर सीरीज जीतने पर रहेगी।
पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 24: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। ये मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्विंस पार्क ओवल के मैदान पर खेला जाएगा, जहां वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें- पहले हुई सरप्राइज एंट्री, फिर लंबे समय तक चली बात... Team India के ड्रेसिंग रूम में अचानक पहुंचा ये दिग्गज
आवेश को मिला डेब्यू का मौका
मध्यप्रदेश के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान को वनडे डेब्यू का मौका मिला है। भारत की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट खेलने वाले वो 244वें खिलाड़ी बने। आवेश खान को इंदौर एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। आवेश को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह डेब्यू का मौका मिला।
Congratulations to @Avesh_6 who is all set to make his ODI debut for #TeamIndia #WIvIND pic.twitter.com/4Tgqhs07qn
— BCCI (@BCCI) July 24, 2022
लगातार 12वीं सीरीज जीतने का मौका
पहले मैच में मिली रोमांचक जीत के बाद धवन एंड कंपनी की नजरें आज दूसरा वनडे जीतकर सीरीज जीतने पर रहेगी। भारतीय टीम अगर ये मुकाबला जीत जाती है, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतेगी। आखिरी बार भारत विंडीज से कोई एकदिवसीय सीरीज 2006 में हारा था।
वहीं, कैरेबियाई टीम को अगर सीरीज में वापसी करनी है तो खेल के हर एक डिपार्टमेंट में जोरदार प्रदर्शन करना होगा। पिछले मैच में विंडीज के गेंदबाजों ने आखिर के ओवरों में अच्छी वापसी की किया था। बल्लेबाज भी आखिरी गेंद तक मैच को लेकर गए थे, लेकिन बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी।
वेस्टइंडीज को सीरीज में कमबैक करना है तो पिछले मैच के प्रदर्शन को इस मैच में भी दोहराना होगा और इसके लिए ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, आवेश खान।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शमर ब्रूक्स, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, हेडन वॉल्श।
ये भी पढ़ें- 'मैं कुछ भी करने के लिए तैयार हूं', आउट ऑफ फॉर्म Virat Kohli का सामने आया बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications