‘मैं कुछ भी करने के लिए तैयार हूं’, आउट ऑफ फॉर्म Virat Kohli का सामने आया बड़ा बयान

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की उनकी खराब फॉर्म को लेकर काफी आलोचना हो रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में लगभग 3 साल से कोहली ने एक भी शतक नहीं लगाया है।

नई दिल्ली, जुलाई 24: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की उनकी खराब फॉर्म को लेकर काफी आलोचना हो रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में लगभग 3 साल से कोहली ने एक भी शतक नहीं लगाया है। इंग्लैंड दौरे पर तो वह 6 पारियों में केवल एक ही बार 20 रन का आंकड़ा छू पाए थे। हालांकि, इसी विराट का एक ऐसा बयान सामने आया है, जो उनके फैंस को बहुत खुश कर देगा। पूर्व भारतीय कप्तान ने अगले महीने से शुरू होने वाले बड़े टूर्नामेंट से वापसी के संकेत दिए हैं।

Recommended Video

    Virat Kohli ने की अपने सपने की बात, बोले टीम के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    ये भी पढ़ें- कभी वजन कम करने के लिए Neeraj Chopra ने थामा था भाला, पाई-पाई जोड़कर परिवार वालों ने दिलाया था पहला जेवलिन

    वेस्टइंडीज सीरीज के लिए मिला आराम

    वेस्टइंडीज सीरीज के लिए मिला आराम

    पूर्व भारतीय कप्तान को पूरे वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो विराट अगले महीने अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप (Asia Cup) से टीम इंडिया में वापसी करेंगे। खबरें तो यह भी सामने आई थी कि कोहली जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज का भी हिस्सा होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता चाहते हैं कि विराट कोहली एशिया कप से पहले अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेले। हालांकि, वह इस दौरे पर जाएंगे या नहीं इसका फैसला तो टीम के चयन के बाद ही होगा। लेकिन एशिया कप में कोहली जरूर खेलेंगे।

    कोहली ने बताया अपना लक्ष्य

    कोहली ने बताया अपना लक्ष्य

    एशिया कप 27 अगस्त से यूएई के मैदानों पर खेला जाएगा। इसके लिए विराट कोहली ने अभी से अपने इरादे साफ कर दिए हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने एक विराट का एक स्टैटमेंट रिलीज किया है, जिसमें उन्होंने कहा- ''मेरा लक्ष्य भारत को एशिया कप और विश्व कप जीतने में मदद करना है और इसके लिए मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।''

    एशिया कप में भारत के टॉप स्कोरर

    एशिया कप में भारत के टॉप स्कोरर

    एशिया कप के दोनों फॉर्मेट में विराट कोहली भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से हैं। इस टूर्नामेंट के टी20 फॉर्मेट में कोहली ने 5 मैचों में 76.50 की शानदार औसत और लगभग 111 के स्ट्राइक रेट से कुल 153 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 पारियों में एक फिफ्टी भी देखने को मिली।

    2018 के एशिया कप में कोहली को आराम दिया गया था और भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

    वर्ल्ड कप से पहले बढ़िया मौका

    वर्ल्ड कप से पहले बढ़िया मौका

    ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एशिया कप न सिर्फ टीम इंडिया के लिए बल्कि विराट कोहली के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। विराट अगर इस टूर्नामेंट में भी अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल नहीं कर पाते हैं, तो उनके विश्व कप में खेलने पर भी सवालियां निशान खड़े हो जाएंगे।

    6 टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट

    6 टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट

    एशिया कप 6 टीमों के बीच खेला जाएगा। इनमें श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। जबकि छठी टीम क्वालीफायर राउंड से आएगी। क्वालीफायर टूर्नामेंट यूएई और कुवैत के बीच खेला जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह टूर्नामेंट पिछले साल खेला जाना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+