पहले हुई सरप्राइज एंट्री, फिर लंबे समय तक चली बात… Team India के ड्रेसिंग रूम में अचानक पहुंचा ये दिग्गज

शुक्रवार देर रात भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया।

पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 23: शुक्रवार देर रात भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। मैच इतना जोरदार था कि आखिरी गेंद पर जाकर मैच का नतीजा सामने आया। शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में विंडीज को 3 रन से हराया। इस जीत के बाद भारतीय टीम (Team India) के ड्रेसिंग रूम में एक दिग्गज की सरप्राइज एंट्री देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- हार के बाद वेस्टइंडीज को लगा एक और बड़ा झटका, पूरी सीरीज से बाहर हो सकता है ये स्टार खिलाड़ी

कौन पहुंचा टीम इंडिया से मिलने

कौन पहुंचा टीम इंडिया से मिलने

टीम इंडिया को रोमांचक जीत की बधाई देने खुद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी ब्रायन लारा भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। लारा ने अपनी सरप्राइज एंट्री से सभी को हैरान कर दिया। इसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बीसीसीआई ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, ''देखिए टीम इंडिया के रूम में विजिट करने कौन आ रहा है। यह दिग्गज ब्रायन चार्ल्स लारा हैं।''

धवन ने गले से लगाया

धवन ने गले से लगाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि लारा को देखते ही टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। धवन के अलावा उप-कप्तान श्रेयस अय्यर और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने काफी समय तक ब्रायन लारा से बातचीत की। इसके बाद लारा ने भारतीय टीम के हेड कोच और पुराने विपक्षी साथी राहुल द्रविड़ से भी मुलाकात की। इसका फोटो भी बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

शानदार रहा मुकाबला

शानदार रहा मुकाबला

मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 308 का स्कोर बनाया था। कप्तान शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 97 रन की पारी खेली। हालांकि, वह अपना शतक नहीं पूरा कर सके। उनके अलावा दो साल बाद वनडे खेल रहे शुभमन गिल ने (64) और श्रेयस अय्यर ने 54 रन बनाए।

विंडीज के सामने 309 का टारगेट था, लेकिन टीम 6 विकेट पर 305 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। ओपनर काइल मेयर्स (75) टॉप स्कोरर रहे। भारत की जीत में मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट चटकाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+