IND vs WI: संजू सैमसन के तूफ़ान में कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त, बुमराह ने अनोखे अंदाज में मारा छक्का
IND vs WI: वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 195/4 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने 19.2 ओवरों में 5 विकेट खोकर 199 रन बना लिए और एक ऐसी जीत दर्ज की जो रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हो गई है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज एक अलग ही अवतार में नजर आए। उन्होंने मात्र 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
इस पारी के साथ ही संजू ने टी20 विश्व कप में भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने रोहित शर्मा (92 रन) और विराट कोहली (89* रन) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है, पहले स्थान पर सुरेश रैना (101) हैं।

भारत का सबसे बड़ा रन चेज
इस मैच में भारत ने टी20 विश्व कप इतिहास में अपना अब तक का सबसे सफल रन चेज (196 रन) पूरा किया। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 173 रनों का था। विश्व स्तर पर भी यह टी20 विश्व कप का तीसरा सबसे बड़ा सफल चेज बन गया है।
छठी बार सेमीफाइनल में टीम इंडिया
वेस्टइंडीज पर इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने एक और बड़ा कीर्तिमान छुआ है। टीम इंडिया अब टी20 विश्व कप के इतिहास में 6 बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दुनिया की अग्रणी टीम बन गई है। भारत ने 2007, 2014, 2016, 2022, 2024 और अब 2026 में यह उपलब्धि हासिल की है। भारत के बराबर पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमें हैं।
संजू ने कोहली के छोड़ा पीछे
संजू सैमसन की नाबाद 97* रनों की यह पारी टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2016 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2022 में मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82* रन बनाए थे।
जसप्रीत बुमराह का अनोखा रिकॉर्ड
शिमरोन हेटमायर के सामने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी देते ही धमाल हो जाता है, बुमराह ने वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज को टी20 में छठी बार अपना शिकार बना लिया, अन्य कोई गेंदबाज उनको इतनी बार आउट नहीं कर पाया है।












Click it and Unblock the Notifications