ये है इस साल का बेस्ट कैच! 5 फीट दूर से तेज शॉट पर साई सुदर्शन का करिश्मा, वीडियो ने मचाया बवाल

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में साई सुदर्शन में बैटिंग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फील्डिंग में हाथ दिखाए हैं। उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा है, जो लगबग नामुमिक था और काफी तेज भी था। वेस्टइंडीज की पारी के दौरान आते ही सुदर्शन में करिश्माई अंदाज में फील्डिंग की।

रविन्द्र जडेजा के ओवर में जॉन कैम्पबेल को आउट करते हुए साई सुदर्शन ने तहलका मचा दिया। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल तुरंत उनके पास तेजी से दौड़ पड़े। सुदर्शन की पोजीशन की वजह से यह कैच संभव हो पाया और इस साल का बेस्ट कैच कहें, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

ind vs wi

सुदर्शन शॉर्ट लेग पर खड़े थे और कैम्पबेल ने स्वीप लगा दिया। शॉर्ट लेग का फील्डर बल्लेबाज से 5 या 8 फीट दूर ही खड़ा होता है। सुदर्शन शॉट के साथ ही खड़े हो गए और अपना हाथों को छाती पर लेकर खुद के लिए शील्ड बनाई और गेंद यहां अटक गई। इसके बाद उन्होंने हाथ से गेंद पकड़ ली।

ध्रुव जुरेल इसे देखते ही चिल्लाने लगे और सुदर्शन के करीब जाकर जश्न मनाने लगे। इस बीच टीम के अन्य खिलाड़ी भी वहां आकर साई सुदर्शन की पीठ थपथपाने लगे। बल्लेबाज को भी भरोसा नहीं हुआ किआखिर यह क्या हो गया है। ऐसा कैसे हो सकता है। इतना तेज शॉट कैच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फ़ैल गया।

इससे पहले भारत ने 5 विकेट पर 518 रनों के कुल स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 175 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी चला, वह 129 रनों के स्कोर पर नाबाद लौटे। साई सुदर्शन के बल्ले से 87 रनों की पारी देखने को मिली। इस तरह भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर किया। जवाब में खेलते हुए वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+