रोहित शर्मा ने टेस्ट कप्तानी पर दिया ये जवाब, क्या मानते हैं खुद को पहला दावेदार?

नई दिल्लीः रोहित शर्मा को अभी यह नहीं पता है कि टेस्ट कमान किसको मिलने जा रही है। यह एक दिलचस्प बात है क्योंकि रोहित को रेड बॉल क्रिकेट में कप्तानी संभालने के लिए पहला दावेदार माना जा रहा है। हो सकता है बीसीसीआई सफेद गेंद की तरह लाल गेंद में भी एक ही कप्तान रखने की सोच रहा हो लेकिन फिलहाल रोहित इन सब बातों से खुद को दूर रखकर चलना चाहते हैं। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा है कि वे टेस्ट कप्तानी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। रोहित ने कहा उनका ध्यान अभी कैरेबियाई चुनौती पर है।

 2021 में टेस्ट टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था

2021 में टेस्ट टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था

दरअसल रोहित को दिसंबर 2021 में टेस्ट टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका से सीरीज हारने के बाद विराट कोहली ने भी कप्तानी छोड़ दी। ऐसे में रोहित ऑटोमेटिक तौर पर सिलेक्ट होते लेकिन अभी चीजें साफ नहीं हैं क्योंकि केएल राहुल एक और दावेदार हैं। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं और वे दक्षिण अफ्रीका के पूरे दौरे से चूक गए थे।

दूसरी ओर अब टी20 वर्ल्ड कप सामने है, अगले साल वनडे वर्ल्ड कप सामने है। टीम रोहित को पूरी तरह फिट चाहेगी।

रोहित ने वर्कलोड की ओर इशारा किया है-

रोहित ने वर्कलोड की ओर इशारा किया है-

रोहित ने टेस्ट कप्तानी की बात पर वर्कलोड की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि वर्कलोड का ध्यान रखना भी जरूरी है। हम भले ही कुछ सीरीज को हार जाएं क्योंकि उसमें अहम खिलाड़ी नहीं होंगे लेकिन हम इसके लिए भी तैयार हैं। टेस्ट कप्तानी पर कोई ध्यान नहीं है। पहले वेस्टइंडीज और फिर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज है। अभी ध्यान वहां पर रहेगा।

इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि चयनकर्ता भारत के अगले टेस्ट कप्तान पर फैसला करेंगे और इसकी घोषणा नियत समय पर की जाएगी।

गांगुली का कहना है जल्द होगी टेस्ट कप्तान की घोषणा

गांगुली का कहना है जल्द होगी टेस्ट कप्तान की घोषणा

भारत अगला टेस्ट मैच तब खेलेगा जब वे मार्च में श्रीलंकाई टीम से भिड़ेंगे।

गांगुली ने कहा था, "जाहिर है, नेतृत्व के कुछ पैरामीटर हैं और जो भी फिट बैठता है वह अगला भारतीय टेस्ट कप्तान होगा। मेरा मानना ​​​​है कि चयनकर्ताओं के दिमाग में एक नाम होगा और वे अध्यक्ष और सचिव के साथ इस पर चर्चा करेंगे और इसकी घोषणा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+