वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप करने का मौका मिस होने के बाद वायरल हुआ रोहित शर्मा का 3 शब्दों का ट्वीट
India vs West Indies Test Series 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा बारिश के चलते त्रिनिदाद टेस्ट मैच न जीत पाने के कारण थोड़े निराश हैं। इस मुकाबले में भारत ने दूसरी पारी में काफी तेज बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों को 365 रनों का बड़ा टारगेट दिया था।
दूसरी पारी में, वेस्टइंडीज ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने चौथे दिन 2 विकेट लेकर, पांचवें दिन भारत की जीत चांस काफी बढ़ा दिए थे।

लेकिन, बारिश ने अंतिम दिन कोई गेंद नहीं होने दी और यह मैच ड्रा हो गया। ये रिजल्ट वेस्ट इंडीज के लिए बड़ी राहत लेकर आया, क्योंकि उन्हें महत्वपूर्ण अंक शेयर हुए और भारतीय क्रिकेट टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप ना करने को लेकर भारी निराशा हाथ लगी।
मैच के बाद रोहित शर्मा का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बारिश के बीच भारतीय खिलाड़ियों को दिखाया है और सवाल किया है- 'यह मुंबई है या त्रिनिदाद'
अब भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है क्योंकि पहले नंबर पर पाकिस्तान की टीम है, जिन्होंने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में हराने के बाद खुद को टॉप पर पहुंचा दिया है।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी पारी खेल जीता दिल, अब 'बैजबॉल' क्रिकेट पर ये क्या बोल गए ईशान किशन
रोहित ने मैच के बाद कहा, "हमने एक अच्छा प्रयास किया, दुर्भाग्य से हमें आज कोई खेल नहीं मिला। हमने कल पॉजिटिव खेल दिखाया, लेकिन अंतिम फैसला बारिश ने तय किया। हम काफी आत्मविश्वास में थे। आपको पता है कि आखिरी दिन में बल्लेबाजी करना कितना मुश्किल है। हमने वहीं स्कोर किया, जो सोचा था। पिच पर ज्यादा कुछ नहीं था। आज कोई खेल नहीं होना हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।"
अब भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications