IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी पारी खेल जीता दिल, अब 'बैजबॉल' क्रिकेट पर ये क्या बोल गए ईशान किशन
Ishan Kishan On Bazball cricket: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में हुए टेस्ट मैच ड्रा पर आकर समाप्त हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच के दौरान दूसरी पारी में बेहद आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी की। भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के चौथे दिन 'बैजबॉल' क्रिकेट देखने को मिला, जहां सभी बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाए।
बैजबॉल क्रिकेट पर बोले ईशान किशन: बैजबॉल क्रिकेट को लेकर भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। ईशान किशन ने मैच ड्रॉ होने के बाद कहा कि हर पिच अलग होती है और हर जगह आप बैजबॉल क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। सपाट पिच पर अक्सर तेज गति से रन बनाना आसान होता है और ऐसी पिचों पर बैजबॉल क्रिकेट खेला जा सकता है।

किशन ने तेज बल्लेबाजी का खोला राज: ईशान किशन ने बताया कि वह अपने टेस्ट करियर का दूसरा ही मुकाबला खेल रहे थे। ऐसे में वह सभी मौकों को भुनाना चाहते थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को दूसरी पारी में तेज गति से रन बनाने की जरूरत थी। यही वजह थी कि उन्हें नंबर चार पर भेजा गया, प्लानिंग के तहत ईशान को जाकर बस आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करनी थी। बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ किशन को बड़े शॉट लगाने के लिए भेजा गया था। ईशान ने भारत के लिए दूसरी पारी में 34 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 52 रन बनाए।
इंग्लैंड ने बैजबॉल क्रिकेट की शुरुआत की: साल 2014 में भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था और दूसरे टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम फ्लॉप रही। दूसरी पारी में ब्रेंडन मैक्कुलम ने 559 गेंदों में 302 रन ठोक दिए थे। ब्रेंडन मैक्कुलम की बल्लेबाजी में ही बैजबॉल क्रिकेट की झलक देखने को मिल गई थी। इसके बाद वह इंग्लैंड टीम के कोच बनाए गए और उन्होंने इंग्लैंड की टीम का टेस्ट क्रिकेट खेलने का अंदाज ही बदल दिया।












Click it and Unblock the Notifications