10 रन बनाकर रिकॉर्ड बुक हिला देंगे जडेजा, दिल्ली में लिखेंगे नया इतिहास, बन जाएंगे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय
IND vs WI: रविन्द्र जडेजा का बल्ला जब चलता है, तो वह तलवारबाजी से जश्न मनाते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मैच के दौरान भी यही देखने को मिला था। जडेजा ने धांसू बैटिंग करते हुए भारत की पहली पारी में शतक जमाया था। अब अगले टेस्ट में वह फिर से अपने बैट से कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब अगला टेस्ट मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होना है। विंडीज के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। रविन्द्र जडेजा इस मैच में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। सिर्फ 10 रन बनाते ही वह रिकॉर्ड बना देंगे।

टेस्ट क्रिकेट में जडेजा के 4000 रन होने वाले हैं। वह इस धांसू आंकड़े से महज 10 रन ही दूर हैं। अगर वह ऐसा करते हैं, तो कपिल देव के साथ एंट्री कर लेंगे। कपिल देव ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बनाने के अलावा 300 विकेट लेने का कारनामा किया है।
IND vs WI: 10 रनों में होगा धमाल
टेस्ट में जडेजा ने 300 विकेटों का आंकड़ा तो हासिल कर लिया है लेकिन रनों का रिकॉर्ड हासिल करने के लिए उनको महज 10 रन बनाने होंगे। शायद उनके लिए यह मुश्किल काम नहीं होगा। 10 रनों का स्कोर वह कुछ देर क्रीज पर टिककर हासिल कर सकते हैं।
IND vs WI: स्पिन ऑल राउंडर में पहले भारतीय
एक और खास बात यह है कि भारत के किसी स्पिन ऑल राउंडर ने इस कीर्तिमान को हासिल नहीं किया है। जडेजा ऐसा करने वाले पहले भारतीय होंगे। कपिल देव तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर थे। इस वजह से जडेजा उनसे थोड़ा अलग हैं। जडेजा के अलावा केएल राहुल भी एक रिकॉर्ड के करीब हैं।
केएल राहुल भी धाकड़ कीर्तिमान के करीब
केएल राहुल भी टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रनों के बेहद करीब हैं लेकिन उनको 111 रनों की दरकार है। पिछले मैच में राहुल की शतकीय पारी को देखने हुए कहा जा सकता है कि वह इस आंकड़े को हासिल कर लेंगे लेकिन उनको क्रीज पर टिककर खेलना पड़ेगा। सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं और दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications